कुल्लू : कृषि विभाग और आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों से खरीदी जा रही मक्की आपकी खबर, कुल्लू। 1 दिसंबर। कुल्लू जिला में 1 दिसंबर से प्राकृतिक रूप से तैयार की गई मक्की की खरीद कृषि विभाग, आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से सिविल सप्लाई के स्टोर कल्लू और धामण में शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून की वजह से मक्की की फसल बहुत खराब हुई है। इसलिए इस बार मक्की की खरीद पिछले वर्ष के मुकाबले कम रहेगी। पिछले वर्ष 64 क्विंटल के लगभग मक्की की खरीद हुई थी और इस बार लगभग 45 क्विंटल…
Author: aapkikhabar
NJHPS ने हासिल किया 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक कीर्तिमान परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कर्मचारियों को दिया श्रेय आपकी खबर, ब्यूरो। झाकड़ी, 1 दिसंबर। भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन का 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन, राष्ट्र को ऊर्जा-स्वावलंबन की दिशा में सुदृढ़ करने हेतु निरंतर अपनी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श करता रहा है। इसी क्रम में एनजेएचपीएस ने नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन कर अपनी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। यह आँकड़ा एनजेएचपीएस के इतिहास का नवंबर माह का दूसरा सर्वाधिक मासिक…
एनएचपीसी ने हासिल किया दूसरी सबसे तीव्र डिजाइन ऊर्जा का कीर्तिमान आपकी खबर, ब्यूरो। झाकड़ी: 29 नवंबर। देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने अपने डिज़ाइन ऊर्जा उत्पादन में एक उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। आज दिनांक 29 नवंबर, 2025 को एनजेएचपीएस ने 6612 मिलियन यूनिट डिज़ाइन ऊर्जा प्राप्त कर अपनी दूसरी सबसे तेज़ डिज़ाइन ऊर्जा की उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 1 दिसंबर, 2024 को स्थापित हुए अपने पिछले दूसरे सबसे तीव्र ऊर्जा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एनजेएचपीएस का सबसे तेज़ डिज़ाइन ऊर्जा उत्पादन इससे…
पंचायतीराज मंत्री ने मंडी में की तैयारियों की समीक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 28 नवंबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, ग्राम एवं नगर नियोजन, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी तथा धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ने शुक्रवार को मंडी में आगामी 11 दिसंबर को आयोजित किए जा रहे जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पड्डल में सम्मेलन स्थल का निरीक्षण भी किया। उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर, 2025…
राजनाथ सिंह ने इंडोनेशियाई के रक्षामंत्री के साथ तीसरी भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की आपकी खबर, ब्यूरो। नई दिल्ली, 27 नवंबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन ने वीरवार को नई दिल्ली में तीसरी भारत-इंडोनेशिया रक्षा मंत्री वार्ता की सह-अध्यक्षता की और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी और गहन द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की फिर से पुष्टि की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत यात्रा को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच हुई…
धरोगड़ा की इस बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन डॉक्टरी उपाधि के बाद पहली नियुक्ति अपने ही पैतृक गांव धरोगड़ा में मिली आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 26 नवंबर। शिमला ग्रामीण मंडल के धरोगड़ा गांव के लिए यह खुशी का पल है। डॉ. आरुषि मेहता सुपुत्री नरेंद्र मेहता, गांव व डाकघर धरोगड़ा, उप-तहसील जलोग, तहसील सुन्नी, जिला शिमला की इस बेटी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डाॅक्टरी की उपाधि प्राप्त करने के बाद पहली नियुक्ति धरोगड़ा में ही पाई है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। यह शिमला ग्रामीण की पहली बेटी हैं, जिन्होंने डॉक्टरी की…
कुल्लू : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 26 नवंबर। बाल विकास परियोजना आनी ने जानकारी दी बाल विकास परियोजना आनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 03 पद खणी, व कराना पंचायतों और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 10 पद डिंगीचार, रोपा, टकरासी, कराणा-1, कराणा, पलेही, मुहान, लगोटी, कुठेड़ पंचायत में रिक्त हैं। इन पदों को भरने हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, बशर्ते वे संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र (Feeder area) की सामान्य निवासी हों। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार (विवाहित/अविवाहित) सभी वांछित प्रमाण-पत्रों/दस्तावेजों सहित सादे कागज पर आवेदन पत्र बाल विकास…
NJHPS में संविधान दिवस पर प्रस्तावना पाठ का आयोजन परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता संविधान के आदर्शों को दैनिक कार्य में अपनाने के लिए किया प्रेरित आपकी खबर, झाकड़ी। 26 नवंबर। विद्युत मंत्रालय एवं निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर की अध्यक्षता में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। कार्यक्रम में प्रस्तावना के महत्व, उसके मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता—पर विशेष…
खुशखबरी : विदेश में रोजगार के अवसर देगी हिमाचल सरकार, ऐसे करें आवेदन आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 25 नवंबर। हिमाचल सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नून फूड एलएलसी (किराना व खाद्य वितरण) के लिए 300 डिलीवरी राइडर्ज की भर्ती की जा रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरूष उम्मीदवार 29 नवंबर 2025 तक गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/t2ewUU4qCykidLWL7 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।…
कल्पा : आवश्यक मुरम्मत के चलते 27 नवंबर को बिजली रहेगी बाधित आपकी खबर, ब्यूरो। कल्पा, 25 नवंबर। अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने बताया कि 22 के.वी भोक्तु-कल्पा न्यू फीडर में गो-स्विच इंस्टॉल करने व अन्य मरम्मत कार्य के चलते 27 नवंबर, 2025 को प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक रोघी, कल्पा, चुंगलिंग, दूनी व ब्रेलंगी गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने जन साधारण से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया और सहयोग का आग्रह किया है।