महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन शिमला में राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों पर चुप्पी तोड़ें राहुल गांधी, संबंधित सांसद के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करे कांग्रेस नेतृत्व आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 10 अक्तूबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर के नेतृत्व में शिमला के कार्ट रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध नारेबाजी की तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और…
Author: aapkikhabar
हिमाचल में ₹55,103 करोड़ की राजमार्ग परियोजनाओं पर जोर; ₹15,624 करोड़ की किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को नई गति : नड्डा • किशाऊ परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा; छह राज्यों के बीच हाल में हुआ समझौता • 25 राष्ट्रीय राजमार्गों का 2,592 किलोमीटर नेटवर्क; चार महत्वपूर्ण कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा • ग्रामीण सड़कों, रेल परियोजनाओं और स्वीकृत स्वास्थ्य सुविधाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल आपकी खबर, ब्यूरो। बिलासपुर, 9 अक्तूबर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों, ग्रामीण सड़कों, रेल संपर्क, स्वास्थ्य, ऊर्जा और…
रामपुर बुशहर में HRTC बस हादसा: एक की मौत, 24 घायल; क्षेत्र में शोक की लहर डंसा से रामपुर जा रही बस जुगनी के पास दुर्घटनाग्रस्त, खनेरी अस्पताल में घायलों का उपचार जारी आपकी खबर, ब्यूरो। रामपुर बुशहर, 9 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर क्षेत्र में जुगनी के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, HRTC की यह बस डंसा…
हिन्द एजुकेशन की AI पर विशेष कार्यशाला, विशेषज्ञों ने बताए तकनीक के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के गुर सोशल मीडिया पर फर्जी फोटो, वीडियो और भ्रामक कंटेंट की पहचान करने के तरीकों पर हुआ मंथन AI की कार्यप्रणाली और भविष्य की संभावनाओं से भी रूबरू हुए प्रतिभागी आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 8 अक्तूबर। हिन्द एजुकेशन द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को AI की बढ़ती उपयोगिता, इसकी तकनीकी कार्यप्रणाली तथा सोशल मीडिया के क्षेत्र में इसके सकारात्मक, सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया…
रिज पर जाइका के प्राकृतिक एवं रसायन मुक्त उत्पाद बनी लोगों की पहली पसंद प्रधान सचिव वन, एम सुधा देवी ने की मेहनतकश स्वयं सहायता समूहों की सराहना किन्नौरी पारंपरिक लिबास और छरमा के उत्पादों पर फिदा हुए सैलानी पांच वन मंडलों के स्वयं सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 8 अक्तूबर। पहाड़ों की रानी शिमला के रिज पर जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के पारंपरिक, प्राकृतिक एवं रसायन मुक्त उत्पाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां पहुंचे सैलानियों की पहली पसंद बन गई। वन्यप्राणी सप्ताह के अंतिम दिन यानी वीरवार को रिज पर वन…
जिला कांग्रेस कमेटी ने किया मौन प्रदर्शन, काले रिबन बांधकर जताया कड़ा रोष केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिक ढंग से विपक्ष की आवाज को कुचलने का लगाया आरोप आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 8 अक्तूबर। केंद्र में लोकतंत्र की रक्षा और विपक्ष की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी ने मौन प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने हाथों पर काले रिबन बांधकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिक ढंग से विपक्ष की…
टीबी-मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी जरूरी : हरीश जनारथा रिपन अस्पताल में टीबी-मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोले विधायक टीबी के खिलाफ लड़ाई समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही होगी सफल आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 8 अक्तूबर। शिमला के दीन दयाल उपाध्याय रिपन अस्पताल में वीरवार को ‘टीबी-मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने टीबी की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार तथा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने की…
करसोग : 15 देसी राजमा किस्मों में कला देवी के देसी लाल राजमा प्रथम कला देवी के क्रॉप डायवर्सिटी ब्लॉक में पार्टिसिपेटरी वैरायटी सिलेक्शन, 80 प्रतिभागियों ने लिया भाग आपकी खबर, ब्यूरो। सेरी बंगलो (करसोग)। ग्राम पंचायत सेरी बंगलो के गांव कठेओ की प्रगतिशील किसान कला देवी के क्रॉप डायवर्सिटी ब्लॉक में 15 प्रकार की देसी राजमा किस्मों का पार्टिसिपेटरी वैरायटी सिलेक्शन (सहभागी किस्म चयन) आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 20 महिला किसान, 10 पुरुष किसान तथा 50 कृषि विद्यार्थियों सहित कुल 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सहभागी किस्म चयन के दौरान किसानों एवं विद्यार्थियों ने 15 प्रकार की…
रिज पर रंगोली और दीपों से सजा मोदी के 25 वर्षों की सेवा का उत्सव, सिद्धार्थन ने प्रज्वलित की सेवा ज्योति आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 7 अक्तूबर। ऐतिहासिक रिज मैदान बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश का साक्षी बना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशेष रंगोली कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भाग लिया और रंगोली के मध्य दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित ‘सेवा ज्योति’ का संदेश दिया। रिज मैदान…
बरोहकड़ी में पांच किस्म के राजमाह का PVS, किसानों को बताए देशी बीजों के संरक्षण के तरीके आपकी खबर, ब्यूरो निहरी, मंडी, 6 अक्तूबर। ग्राम पंचायत घरोट के गांव बरोहकड़ी में प्रोग्रेसिव किसान कृष्णा देवी के क्रॉप डाइवर्सिटी ब्लॉक में पांच प्रकार के राजमाह की किस्मों का पार्टिसिपेटरी वैरायटी सिलेक्शन (PVS) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों, विद्यार्थियों और कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती एवं देशी बीजों के महत्व पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार, सहायक खंड तकनीकी प्रबंधक मुरारी लाल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोट बरोहकड़ी के उपप्रधानाचार्य जितेंद्र…