Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    जल शक्ति विभाग में 419 करूणामूलक नियुक्तियां दी गई : मुकेश अग्निहोत्री

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    जल शक्ति विभाग में 419 करूणामूलक नियुक्तियां दी गई : मुकेश अग्निहोत्री

    बोले, प्रदेश सरकार रोजगार देने के लिए प्रमुखता से कर रही कार्य

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 4 जनवरी। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को यहां कहा कि प्रदेश सरकार करूणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है। इस क्रम में जल शक्ति विभाग में करूणामूलक आधार पर 419 नियुक्तियां दी गई हैं।

    इसमें श्रेणी तीन के जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 100 पदों और मल्टी-टास्क वर्कर के 319 पदों को भरा गया है और इस संबंध में सचिव जल शक्ति द्वारा इंजीनियर-इन-चीफ को पत्र जारी किए गए हैं।

    उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले व्यक्तियों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपना रही है। इससे परिवारों को दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की सेवा करने वालों के आश्रितों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

    अग्निहोत्री ने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री सुक्खू के व्यापक प्रयासों और उनके दूरदर्शिता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सरकार के इस कदम से पिछली भाजपा सरकार द्वारा करूणामूलक संबंधी मामलों के बैकलॉग को खत्म किया जा सकेगा। पिछली भाजपा सरकार ने करूणामूलक नियुक्तियों के मामलों को लंबित रखा जबकि वर्तमान सरकार ने इनके वर्षों के इंतजार को समाप्त करते हुए इन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए।

    करूणामूलक आधार पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे आवेदकों को सरकार ने नए साल का उपहार दिया है। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में 127, गृह में 74 और अभियोजन विभाग में एक पद भरा गया है।

    #CongressGovernment #HPGovt #MukeshAgnihotri
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    January 15, 2026

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.