नाथपा झाकडी के विद्युतगृह में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन
आपकी खबर, ब्यूरो।
झाकड़ी, 10 अप्रैल। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में शुक्रवार को बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न आपदा स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण और समन्वय को मजबूत करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान भूस्खलन, भूकंप और अग्नि जैसी आपातकालीन परिस्थितियों के अलग-अलग परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। इस दौरान सुरक्षा विभाग, स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ तथा चिकित्सा टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
अभ्यास के माध्यम से बचाव कार्य, त्वरित प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की प्रक्रियाओं को परखा गया। सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और दक्षता देखने को मिली। इस दौरान परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर सादर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल से कर्मचारियों और संबंधित एजेंसियों की आपातकालीन स्थितियों में कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है तथा किसी भी वास्तविक आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकता है।
