Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाहन मेडिकल कॉलेज पर भाजपा का हमला: केंद्र का करोड़ों फंड कहां गया, डॉ. राजीव बिंदल का बड़ा सवाल
    • मंडी शिवरात्रि महोत्सव: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे विक्रमादित्य सिंह
    • चंबा के पांगी में 15 दिवसीय जुकारू उत्सव का आगाज, भाईचारे और आस्था का अनूठा पर्व शुरू
    • विधानसभा सदन में डिप्टी सीएम के बयान पर भड़के नेता प्रतिपक्ष
    • शिमला चौड़ा मैदान में पेंशनरों का विशाल प्रदर्शन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • HPU शिमला में एसएफआई ने वित्त अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, छात्र हितों के मुद्दों पर उठाई आवाज
    • विधानसभा चेंबर में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री का मीडिया से संवाद, बोले—हिमाचल के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी
    • मंडी शिवरात्रि महोत्सव 2026: दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    नाहन मेडिकल कॉलेज पर भाजपा का हमला: केंद्र का करोड़ों फंड कहां गया, डॉ. राजीव बिंदल का बड़ा सवाल

    सिरमौर स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत तेज: नाहन मेडिकल कॉलेज निर्माण ठप, भाजपा ने सरकार से मांगा हिसाब
    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नाहन मेडिकल कॉलेज पर भाजपा का हमला: केंद्र का करोड़ों फंड कहां गया, डॉ. राजीव बिंदल का बड़ा सवाल
    सिरमौर स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत तेज: नाहन मेडिकल कॉलेज निर्माण ठप, भाजपा ने सरकार से मांगा हिसाब
    ₹27,000 करोड़ की केंद्रीय सहायता के बावजूद विकास ठप? भाजपा का वॉकआउट, बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा
    आपकी खबर, शिमला।
    18 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वे दो गंभीर विषयों पर जनता का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रस्तुत सरकारी रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि चंबा, हमीरपुर, टांडा मेडिकल कॉलेज, चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और आईजीएमसी को अलग-अलग आर्थिक सहायता मिली — जबकि नाहन मेडिकल कॉलेज पूरी तरह शून्य पर है।
    उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पिछले सवा तीन वर्षों से बंद पड़ा है। पूरा धन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिया, लेकिन आज तक उसका हिसाब नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि 11-मंजिला बिल्डिंग और 500-बेड अस्पताल अभी तक शुरू क्यों नहीं हुआ, 50-बेड माता-शिशु अस्पताल का काम तीन साल बाद भी क्यों अटका है?
    डॉ. बिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की हालत भी चिंताजनक है — टेस्ट महंगे, पर्ची शुल्क लागू, दवाइयों की कमी, डॉक्टरों की कमी, तीन पीएचसी और एक सीएचसी बंद, हिमकेयर योजना ठप और आयुष्मान कार्ड तक अटेंड करने वाला नहीं। यह सिरमौर और नाहन की जनता के साथ अन्याय है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कहने पर बुलाई गई बैठक में भाजपा पूरी गंभीरता से पहुंची और लगभग दो घंटे चर्चा सुनी। वित्त सचिव द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट भी सुनी। लेकिन जब भाजपा ने उसी सरकारी रिपोर्ट के तथ्य रखने शुरू किए तो बीच-बीच में टोका-टोकी की गई।
    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने पूरा दोष केंद्र सरकार पर डालने का प्रयास किया और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसका भाजपा ने विरोध दर्ज कराया।
    “सवा तीन साल में लगभग ₹27000 करोड़ रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट और अन्य मदों में हजारों करोड़ मिलने के बावजूद संस्थान बंद, विकास ठप और जनता परेशान — आखिर पैसा गया कहां?” उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे पर विरोध दर्ज कर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बैठक से वॉकआउट किया।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 40 महीनों में केंद्र ने हर विकासात्मक मद में हिमाचल को अभूतपूर्व सहयोग दिया, लेकिन राज्य सरकार की धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक विफलता के कारण प्रदेश बैकफुट पर पहुंच गया है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध राजनीति नहीं बल्कि जनहित और पारदर्शिता के लिए है और पार्टी जनता के सामने सच लाती रहेगी।
    #Himachal News Ayushman Bharat BJP Himachal BJP Walkout Central Funding Himachal Chamba Medical College Chamiyana Hospital Congress Government Himachal Dr YS Parmar Medical College Nahan Health Services Himachal Himachal assembly Himachal Politics Himcare Scheme IGMC Shimla Medical College Nahan Nahan News Rajeev Bindal RDG Himachal Revenue Deficit Grant Sirmour News Tanda Medical College
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    चंबा के पांगी में 15 दिवसीय जुकारू उत्सव का आगाज, भाईचारे और आस्था का अनूठा पर्व शुरू

    February 18, 2026

    विधानसभा सदन में डिप्टी सीएम के बयान पर भड़के नेता प्रतिपक्ष

    February 17, 2026

    हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: तैयारियां अंतिम चरण में, मई से पहले चुनाव संभव

    February 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • नाहन मेडिकल कॉलेज पर भाजपा का हमला: केंद्र का करोड़ों फंड कहां गया, डॉ. राजीव बिंदल का बड़ा सवाल
    • मंडी शिवरात्रि महोत्सव: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे विक्रमादित्य सिंह
    • चंबा के पांगी में 15 दिवसीय जुकारू उत्सव का आगाज, भाईचारे और आस्था का अनूठा पर्व शुरू
    • विधानसभा सदन में डिप्टी सीएम के बयान पर भड़के नेता प्रतिपक्ष
    • शिमला चौड़ा मैदान में पेंशनरों का विशाल प्रदर्शन, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.