Monday, April 29, 2024

उमेश को सौंपी जुब्बल-नावर-कोटखाई भाजपा मंडल की कमान

उमेश को सौंपी जुब्बल-नावर-कोटखाई भाजपा मंडल की कमान

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने उमेश शर्मा को जुब्बल-नावर-कोटखाई का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रभार मिलने पर उमेश शर्मा ने कहा कि पार्टी और संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करूंगा। जुब्बल कोटखाई नावर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग अपेक्षित है।

गौरतलब है कि उपचुनाव के दौरान चेतन बरागटा के बागी होने के बाद वहां से मंडल अध्यक्ष को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से यहां पर मंडल अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। इस नियुक्ति के लिए उमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र पुरषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश सचिव व जिला महासू प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महासू अजय श्याम व पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts