Friday, May 10, 2024

आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बूथ स्तर की बैठक सम्पन्न

  • आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बूथ स्तर की बैठक सम्पन्न

 

आपकी खबर, आनी। 27 अप्रैल

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के आनी खंड के 79 बूथों के अध्यक्षों व‌ पदाधिकारियों की बैठक आज दुर्गा मन्दिर सराय भवन में हुई। जिसमें आनी ब्लॉक के सभी 79 बूथों के अध्यक्षों सहित बीसीसी आनी के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों को अपनी बूथ टीम सहित लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियां सौंपी गई। चुनाव प्रभारी आनी रूपेश कंवर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जोश देखकर गदगद हुए तथा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने-2 बूथों की स्तिथि बारे में बीसीसी अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा तथा समस्त बीसीसी आनी पदाधिकारियों को अवगत करवाया व पूरी बूथ की टीम के साथ मजबूती के साथ चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया। युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने कहा है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के सहयोग से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को आनी विधानसभा से भारी लीड दी जाएगी। बीसीसी अध्यक्ष युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने कहा है कि बुधवार 1 मई को आनी ब्लॉक के सभी आठ ज़ोन के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें बीसीसी आनी के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।युपेन्द्र कान्त मिश्रा ने जानकारी दी कि जल्द निरमंड खंड में भी बूथ स्तर की बैठक की जायेगी। बैठक में बीसीसी आनी,महिला कांग्रेस, यूथ विंग,सेवादल,इंटक,अल्पसंख्यक विभाग व‌ एनएसयूआई,आनी खंड के सभी ज़ोनल‌ अध्यक्ष व बूथ अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts