Sunday, April 28, 2024

बागवानी और पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे : रोहित ठाकुर

 

आपकी खबर, जुब्बल।

जुब्बल-नावर-कोटखाई में बाग़वानी और पर्यटन प्राथमिकता दी जाएगी। यह बात नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने उबादेश की बाघी, रत्नाडी और कलबोग़ पंचायत में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में बाग़वानी और पर्यटन की दृष्टि से सड़कों की विशेष महत्वता को देखते हुए सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समग्र और एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्ध है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि कलबोग़ पंचायत के अंतर्गत चमैन में 22 केवी विद्युत नियंत्रण केंद्र पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत करवाया गया जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि कलबोग से बाघी के बीच तीसरे चरण के सड़क निर्माण के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा लगभग 13 करोड़ रुपए की डीपीआर सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी जो की पिछले चार वर्षों से लम्बित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि लम्बित पड़ी डीपीआर को स्वीकृति बारें मामला सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में सीए स्टोर स्थापित करने और पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए स्थानों को चिन्हित कर विकसित करने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी घोषणाएं की है उसे अमलीजामा पहनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में कटौती तथा 3 कृषि कानूनों की वापसी का श्रेय जनता को जाता है, जिन्होंने उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी द्वारा लिए गए जनविरोधी निर्णय के चलते चौतरफ़ा पटकनी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को उपचुनाव में 4-0 से मिली शिकस्त से जनता ने साफ़ संकेत दे दिया है कि भाजपा सरकार की 2022 में विदाई तय है और कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापिसी करेंगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र और बाग़वानों की समस्याओं को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मज़बूती के साथ उठाकर हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जुब्बल क्षेत्र की जनता का उपचुनाव में आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पंचायत समिति सदस्य हरिदत्त, ग्राम पंचायत बाघी के प्रधान रूपलाल जस्टा, उपप्रधान सौरव रोहटा, ग्राम पंचायत रतनाड़ी की प्रधान कुसुमलता, उपप्रधान प्रीतम नेगी, कलबोग़ के उप प्रधान मोहिंदर राजटा भी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts