Monday, April 29, 2024

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : अनुराग ठाकुर

 

  • मंडल भाजपा नादौन कार्यकारिणी की बैठक में बोले केंद्रीय मंत्री

आपकी खबर, शिमला। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंडल भाजपा नादौन कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसी संदर्भ में देहरा व नादौन में कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर व जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन चारों राज्यों में शानदार रहा और मोदी मैजिक चढ़कर बोला है। उन्होंने कहा कि गत 40 वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो कोई नहीं कर पाया वह मोदी योगी ने करके दिखाया है। अपराध, गुंडा मुक्त, माफिया मुक्त करके जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है।

ठाकुर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उन्हें उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी का कार्यभार सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह, नरेंद्र अत्री, अजय राणा, सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts