Sunday, April 28, 2024

डबल इंजन फ़ेल, प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : रोहित ठाकुर

  • डबल इंजन फ़ेल, प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार : रोहित ठाकुर
     

आपकी खबर, जुब्बल। 

उप चुनाव में डबल इंजन भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता ने 4-0 से परास्त कर कर साफ़ कर दिया कि विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने नामांकन के बाद जुब्बल में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार गत पांच वर्षो में हर मोर्चे पर विफ़ल रही हैं। बेरोजगारी दर 45 साल के सबसे उच्च स्तर पर पहुँच गई हैं और हिमाचल में हर तीसरा ग्रेजुएट बेरोजगार हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच वर्ष के कार्यकाल में चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में ही विकास और रोजगार मिला। रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार  ने 2022 तक किसानों-बाग़वानों की आय दोगुना करने की बात कही थी इसके विपरीत सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बाग़वानी में लागत मूल्य दोगुना और आय आधे से भी कम रह गई हैं और आज भी बाग़वानों को एक दशक पुराने दाम मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार ने फफूंदनाशक-कीटनाशक पर 18% जीएसटी, बाग़वानों के लिए कांग्रेस सरकार के समय की दवाइयों पर मिलने वाले 50 प्रतिशत अनुदान राशि योजना को बन्द करना,सेब पैकिंग सामग्री पर 5% से बढ़ाकर 18% प्रतिशत जीएसटी लगा 35 से 40% प्रतिशत की वृद्धि कर जनता के ज़ख्मो पर नमक छिड़कने जैसे अनेकों बाग़वान विरोधी कार्य किए।

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बाग़वान, कर्मचारी, पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी, युवा, मज़दूर , लघु एवम् मध्यम उद्योग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पिछड़ गया हैं। PPE घोटाला, पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटालों से प्रदेश की पूरे देश भर में किरकिरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता ने मन बना लिया हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन को बहाल करेंगी। बागवानों के हितों की रक्षा करने लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध हैं और कांग्रेस की सरकार बनने पर इस उद्योग को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता से बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मज़बूती के कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान चकराता विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह ने जन समूह को संबोधित करते हुए रोहित ठाकुर के पक्ष में वोट करने की अपील की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts