Monday, May 13, 2024

अंगीठी की गैस लगने से व्यक्ति की मौत

आपकी ख़बर, शिमला।

शिमला जिला के अंतर्गत चौपाल क्षेत्र में अंगीठी की गैस से दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिया लाल शर्मा (38) पुत्र देवी राम गांव धमराह वीपीओ मझौली तहसील कुपवीं का निवासी, के तौर पर हुई है। इसके अलावा सीता राम (70) पुत्र स्व. क्रासू राम गांव हरनाहा, वीपीओ मझौली तहसील कुपवी बेहोशी की हालत में पाया गया जिसे सोलन अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक अंगीठी की गैस से जिया लाल की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को यह घटना पेश आई। सीता राम अपने भांजे जिया लाल के घर आया था। दोनों ने रात को खाना आया और कमरे में जाकर सो गए। कमरे में ही सर्दी से बचने के लिए अंगीठी भी रखी थी। अगली सुबह परिजनों ने देखा तो होश उड़ गए। दोनों बेसुध अवस्था में पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरधार ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने जिया लाल को मृत घोषित कर दिया। सीता राम का अस्पताल उपचार चल रहा है। इसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। जिया लाल अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गया है। परिवार में वह आजीविका का एकमात्र साधन था। यह परिवार खेतीबाड़ी करता है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि कुपवी थाना पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts