Sunday, May 5, 2024

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में तेजी लाएं कार्यकर्ता : प्रतिभा सिंह

  • हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में तेजी लाएं कार्यकर्ता : प्रतिभा सिंह
  • 17 फरवरी को मंडी में करेंगीं समीक्षा बैठक

आपकी खबर, मंडी। 

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में तेजी लाने को कहा है।

 

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर अभियान में पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व सभी विभागों के पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 17 फरवरी को मंडी के गांधी भवन में अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई गई है।

 

बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त शिरकत करेंगे। बैठक में अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ठाकुर सहित सह संयोजक हरिकृष्ण हिमराल, संदीप कुमार व सभी जिला अध्यक्षों और अभियान के सभी जिला संयोजकों को बुलाया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts