Thursday, May 2, 2024

बागवानी मंत्री जगत नेगी बोले इस बार किलो के हिसाब से बिकेगा सेब

  • बागवानी मंत्री जगत नेगी बोले इस बार किलो के हिसाब से बिकेगा सेब

आपकी खबर, जुब्बल।

इस सीजन में हिमाचल का सेब सभी मंडियों में किलो के हिसाब से ही बिकेगा। इस नियम को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए हैं। यह बात बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही।

 

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन के मानकों के अनुसार अधिकतम 24 किलो सेब प्रति बॉक्स बिकेगा। इस नियम को लागू करने के लिए सरकार स्थानीय प्रशासन को भी तैनात करेगी। स्थानीय एसडीएम एवं तहसीलदार स्तर के अधिकारी नियम को लागू करने के लिए अधिकृत होंगे।

नेगी ने कहा कि इस बजट में सरकार ने आठ कोल्ड स्टोर बनाने का फैसला लिया है। इनमें दो कोल्ड स्टोर जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में बनाए जाएंगे। ये कोल्ड स्टोर दो साल के भीतर बनाकर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। पराला मंडी के आसपास करीब 40 किलोमीटर के दायरे में बोरी में लिया जाने वाला सेब इस बार क्रेट में लिया जाएगा। बागवानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक और खाद उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। बागवानी विभाग के माध्यम से बागवानों को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts