Thursday, May 2, 2024

विलुप्त हो रहे मोटे अनाजों में मनुष्य शरीर मे इम्युनिटी बढ़ाने की पूरी क्षमता : नेक राम शर्मा

आपकी खबर, सुन्नी।

स्वस्थ जीवन के लिए सही खान पान अपनाने की आवश्कता है हमारे विलुप्त हो रहे मोटे अनाजों में मनुष्य शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने की पूरी क्षमता है और ये अनाज मिनरल्स और विटामिन के भंडार है इन अनाजों से बने पकवानों को अपने रोजाना आहार में शामिल करने से मनुष्य को कभी कोई गंभीर बीमारी छू भी नहीं सकती। बाहरी अनाजों के उपयोग से हर घर बीमार है। केवल पौष्टिकता और मनुष्य शरीर के लिए आवश्यक तत्व पाए जाने वाले अनाजों के उपयोग से हम निरोग रह सकते है । यह उद्गार चुराग ब्लॉक के धरमोड में आयोजित हिम आर आर ए के सौजन्य से आयोजित इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ द मिलेट्स के अंतर्गत क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों के एक दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन के मौके पर पद्मश्री अवार्ड से अलंकृत नेक राम शर्मा ने कही। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 37 गांव के लगभग 320 किसानों ने हिस्सा लिया और मोटे अनाज के बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त की । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा मंडी व डी पी डी आत्मा मंडी, डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर, करसोग नेचुरल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष कैप्टन नेतराम शर्मा, ही आर आर ए के स्टेट कोऑर्डिनेटर अनूप, तहसीलदार करसोग व समीक्षा चौहान सी ई ओ करसोग नेचुरल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने भी अपने अनुभव सांझा किए इस कार्यक्रम में देशी बीजों, प्राकृतिक खेती तथा हमारे विलुप्त होते जा रहे मोटे अनाजों पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी की गई। इस कार्यक्रम में आए सभी विशेष अतिथियों के द्वारा सभी किसानों को प्राकृतिक खेती व मोटे अनाज की खेती की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सोम कृष्ण गौतम व कलादेवी तथा कार्यकर्म में आए अन्य कृषकों ने अपने अनुभव भी सांझा किया किए। इस दौरान किसानों द्वारा प्राकृतिक विधि से उगाए गए उत्पादों कोदरा, कंगनी और बिथू से बनाए गए पकवान तथा मोटे अनोजों के बीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान आत्मा परियोजना के अधिकारियों सहित स्थानीय किसानों ने भी हिस्सा लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts