Monday, April 29, 2024

अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद कर रहे ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता, चलाया विशेष अभियान

  • अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद कर रहे ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता, चलाया विशेष अभियान

आपकी खबर, शिमला। 14 मार्च

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने इसको लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत शिमला ग्रामीण मंडल में लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। पार्टी ने अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया है। इसको पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

इसी कड़ी में वीरवार को लाभार्थी संपर्क अभियान के दौरान शिमला ग्रामीण के विभिन्न बूथों पर लाभार्थियों से मिले, जिन्होंने केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाया है।

अभियान के संयोजक एवं मंडल उपाध्यक्ष भूपराम वर्मा ने बताया कि मंडल सचिव खेमराज वर्मा, महेंद्र वर्मा, ग्राम केंद्र प्रमुख ओगली, देवदत्त, करयाली के अलावा मंडल के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इस दौरान धरोगडा, ओगली, मालगी ठारु, करयाली, डोंल और कढारघाट बूथों पर जन संपर्क किया।
उधर मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि वीरवार को कंडा, चयावग, दैशडी, मंजलागाँव, कुटेड आदि गांवों में लाभार्थियों की सूची तैयार की गई।


इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन योजनाओं के बारे में भी बताया जिन योजनाओं का लाभ लोग किसी कारणवश नहीं ले पा रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts