Monday, April 29, 2024

रोहित ठाकुर का जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं : जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा

  • रोहित ठाकुर का जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं : जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा

आपकी खबर, जुब्बल। 3 मार्च

हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के मंत्रिमंडल की बैठक से छोड़कर बाहर जाने पर जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा मंडल ने रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि मंत्री को जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उनकी इस बचकाना हरकत से जुब्बल नावर कोटखाई शर्मसार हुआ है।

जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, महामन्त्री अशोक जस्टा, मनमोहन कपालटा, मण्डल उपाध्यक्ष देवेंद्र सोखटा, रवींद्र घरैईक, लेख राज चौहान, रवींद्र सिंह रावत, मण्डल सचिव मीनाक्षी मानटा, हरीश केस्टा, रिंकु घालटा, यशपाल शरेठ, सरदार चौहान, मीडिया प्रभारी पृथ्वीराज नेपटा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष मोतीलाल युवा मोर्चा अध्यक्ष अखिल पिरटा, महिला मोर्चा अध्यक्षा अनीता खालस्टा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील चौहान ने जारी संयुक्त बयान में बताया कि कैबिनेट बैठक में नाट्य घटनाक्रम देखने को मिला। जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर जिनके पास शिक्षा विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग है। जोकि वर्तमान सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री भी माने जाते हैं। उनके द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक से बाहर भाग जाना व बाद में उप मुख्यमंत्री के द्वारा बीच बचाव में आकर वापस बैठक में आना हंसी का पर्याय बन चुका है।

उन्होंने कहा है कि कैबिनेट बैठक में प्रदेश की बेहतरी में लिए अहम निर्णय लिए जाते हैं। नई योजनाओं व विकासात्मक कार्यों पर कैबिनेट की मुहर लगती है। ऐसे में इस अहम बैठक को छोड़कर जाने से यह बात साफ होती है कि रोहित ठाकुर का जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। राजनीतिक उठक पटक चली रहती है। ऐसे में इस तरह की बचकानी हरकतों से विशेषतौर से विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई की जनता स्वयं को शर्मसार महसूस कर रही है। साथ ही साथ इस बात की चिंतन कर रही है कि क्षेत्र की जिमेदारी किन हाथों में दी है। इस तरह का कृत्य यह दर्शाता है कि रोहित ठाकुर अभी बजी राजनीति में परिपक्व नेता के रूप में स्वयं को स्थापित नहीं कर पाएं है।
भाजपा मंडल जुब्बल नावर कोटखाई शिक्षा मंत्री के द्वारा कैबिनेट बैठक में किये ड्रामे की कड़े शब्दों में निंदा करता है और मांग करता है कि उन्हें इस कृत्य के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts