Friday, May 3, 2024

कैबिनेट बैठक में कुछ ऐसा हुआ कि बात दूर तक गई, रोहित ठाकुर ने दी ये सफाई

  • कैबिनेट बैठक में कुछ ऐसा हुआ कि बात दूर तक गई, रोहित ठाकुर ने दी ये सफाई
  • क्या सुक्खू कैबिनेट में और भी चल रहा कोई नाराज
  • जानिए क्या हुआ कैबिनेट बैठक में आज, स्वास्थ्य मंत्री ने दी ये सफाई
  • रोहित ठाकुर बोले हम पहाड़ी आदमी, जल्दी हो जाते हैं भावुक

 

आपकी खबर, शिमला। 2 मार्च

 

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल में भी सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि आज यानी शनिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

बैठक का समय पहले 11:00 बजे निर्धारित किया गया था। बाद में इसका समय बदलकर 12:00 और फिर 12:30 किया गया। कुछ समय बाद बैठक छोड़कर आधे में ही शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बाहर निकल गए। इस दौरान वे भावुक भी दिखे। नाराज रोहित ठाकुर को तुरंत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिम्मा संभाला और उन्हें मना कर वापस बैठक में ले आए। अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या सुक्खू की कैबिनेट में और भी मंत्री नाराज चल रहे हैं।

 

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सफाई दी कि ऐसा कुछ भी नहीं है। कोई नाराज नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर अपनी फाइल भूल गए थे, बस उसे लेने गए थे।

उधर खुद रोहित ठाकुर ने हंस कर इस बात को टाल दिया। उन्होंने कहा कि हम पहाड़ी आदमी हैं और जल्दी ही भावुक हो जाते हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि नाराजगी वाली कोई बात नहीं है। अब सवाल यह भी उठता है कि अगर ऐसा कुछ नहीं था तो उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मना कर क्यों लाए। जिसके बाद फिर आपको बैठक में जाना पड़ा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts