Monday, April 29, 2024

भाजपा रोहडू मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में गूंजा अबकी बार 400 पार

  • भाजपा रोहडू मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में गूंजा अबकी बार 400 पार
  • कार्यकर्ताओं ने भरी लोस चुनाव की हुंकार, जन जन तक केंद्रीय योजनाओं को ले जाने का आह्वान

आपकी खबर, रोहड़ू। 2 मार्च

भारतीय जनता पार्टी रोहडू मंडल का त्रिदेव सम्मेलन होटल चांशल मिडवे लंबा खाटल सीमा रोहडू में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोहडू भाजपा शशि रावत ने की।

सम्मेलन में अबकी बार 400 पार सीटें जीतने के लक्ष्य को लेकर लोकसभा चुनाव की हुंकार भरी गई। साथ ही केंद्रीय योजनाओं को जन जन तक ले जाने का भी आह्वान किया गया।

सम्मेलन में प्रदेश सचिव भाजपा व शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजय ठाकुर, जिला अध्यक्ष महासू अरुण फाल्टा, पूर्व कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्ष व पूर्व भाजपा प्रत्याशी रोहडू शशिबाला, मंडल महामंत्री राजकुमार शरवाण, मंडल महामंत्री बीजू मेहता सहित अन्य पदाधिकारी, सभी त्रिदेव व पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व सभी कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस उपलक्ष्य पर सभी कार्यकर्ताओं को इस बार लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सभी बूथ पर लाभार्थियों से संपर्क करना और आम लोगों से मिलकर पीएम मोदी के पक्ष में वोट डालने की अपील करना इस संदर्भ में सभी त्रिदेवों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा उनके सुझाव जुटाने की भी कोशिश की गई और सभी कार्यकर्ताओं ने जोश व उत्साह के साथ अबकी बार एनडीए 400 पार के नारे और फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ हुंकार भरी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts