Monday, April 29, 2024

अनुराग और सुरेश को फिर से मिला भाजपा का लोकसभा टिकट

  • अनुराग और सुरेश को फिर से मिला भाजपा का लोकसभा टिकट
  • मंडी, कांगड़ा में मंथन जारी, महिला प्रत्याशी को मौका दे सकती है भाजपा

आपकी खबर, शिमला। 13 मार्च

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को दूसरी सूची जारी कर दी है। इनमें कुल 72 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।

बात हिमाचल की करें तो पार्टी पहले ही कह चुकी है कि जिताऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा। संदेश सीधा है कि इस बार 400 पार सीटें जीतने का जो लक्षय रखा गया है, उसके लिए कमर कसी जा चुकी है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से फिर युवा नेता अनुराग ठाकुर को टिकट दी गई है। अनुराग की युवाओं में अच्छी पकड़ है।

उधर शिमला संसदीय क्षेत्र से फिर एक बार सुरेश कश्यप पर ही दाव खेला गया है। बता दें कि टिकट का आवंटन सांसद को मिले रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मिले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहले ही सभी संसदीय क्षेत्रों से रिपोर्ट ले चुके हैं।

यह भी माना जा रहा है कि सिरमौर को हाटी समुदाय का दर्जा मिल चुका है। इसे भी पार्टी भुनाना चाह रही है। क्योंकि भाजपा ने ही इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया था।

इस सूची में वर्तमान में विधायक रंजना कश्यप का नाम भी आगे चल रहा था। अगर उन्हें टिकट मिलता तो एक विधानसभा सीट भाजपा की झोली में कम हो जाएगी। यही कारण है कि सुरेश कश्यप को ही दोबारा टिकट दिया गया।

हिमाचल प्रदेश में कुल 4 सीटें हैं। अभी दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा कर चुकी है, जबकि दो पर अभी भी संशय बना हुआ है।

कांगड़ा और मंडी सीट पर इसलिए फंसा है पेंच

कांग्रेस की ओर से बागी घोषित किए गए विधायकों का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसकी अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है। माना जा रहा है कि अगर कोर्ट से इनके पक्ष में फैसला आता है तो कांगड़ा सीट से सुधीर शर्मा के नाम पर पार्टी विचार कर रही है।
यह भी चर्चा है कि मंडी से किसी महिला प्रत्याशी को भी टिकट मिल सकता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts