Search
Close this search box.

पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर भारत : सुरेश कश्यप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर भारत : सुरेश कश्यप
  • हिमाचल में कांग्रेस का राज्यसभा चुनाव में सभी ने देखा

आपकी खबर, शिमला। 27 मार्च

देश ही नहीं विदेशों में भी नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। यही कारण है कि अब वे तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश का एक समान विकास करवाना इसका द्योतक है।

यह बात बुधवार को शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कही। वे शिमला ग्रामीण के हीरानगर, न्हेवट, रेवग और दाड़गी चुनाव प्रचार के दौरान बोल रहे थे। अपने चुनाव क्षेत्र में उन्होंने चार जन सभायें भी की।

कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में कांग्रेस पार्टी की हालत दयनीय हो चुकी है। झूठ के सहारे हिमाचल की सत्ता में लौटी कांग्रेस को मात्र 15 माह बाद ही उपचुनाव देखना पड़ रहा है। अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी ही पार्टी को भारी पडी़। चुनाव लड़ने के लिए भी प्रत्याशी एक के बाद एक मुकर रहा है। इतना ही नहीं राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का हाल सभी के समक्ष है।

कश्यप ने कहा कि अबकी बार ये चुनाव मेरा नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। उनके मार्गदर्शन से देश आज बुलंदियों में पहुंच चुका है। किसी ने कल्पना तक नहीं की थी कि 500 वर्षों से लंबित राम मंदिर का मुद्दा भी कभी सुलझ पाएगा। बावजूद इसके हम सब इसके साक्षी बने। दुनिया ने भी माना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूर तक सोचते हैं। कांग्रेस उस समय कहती रही कि राम मंदिर बनाएंगे लेकिन तिथि नहीं बताएंगे। मोदी के नेतृत्व में तिथि भी बतायी और राम मंदिर का लोकार्पण भी हुआ।
इसी तरह तीन तलाक का मुद्दा भी लंबे समय से लटका था। कांग्रेस पार्टी कहती रही कि इसे तो हम ही हटा सकते हैं। पीएम मोदी ने इसे भी हटा दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा कब्जा करेगी। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बनेगा।

 

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देशटा, पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता, सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह, अनुसूचित जाति शिमला जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश मानक, मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, कमलेश शर्मा सहित सभी उपाध्यक्ष, मंडल सचिव, कोषाध्यक्ष, किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

aapkikhabar
Author: aapkikhabar

Leave a Comment

और पढ़ें