कलस्टन में हिन्दू सम्मेलन कल, तन्महिमानंद करेंगे अध्यक्षता
आपकी खबर, शिमला।
14 जनवरी। हिन्दू सम्मेलन समिति कलस्टन की ओर से 15 जनवरी को सामुदायिक केंद्र कलस्टन में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 11 बजे प्रातः किया जाएगा।
इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता अनुज पंत प्रान्त टोली सदस्य एवं शिमला विभाग विचार प्रबोधन प्रमुख रहेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी तन्महिमानंद अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता रहेंगे।
समिति का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।
हिन्दू सम्मेलन समिति, कलेसटन ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं-भगिनियों से इस गरिमामय सम्मेलन में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

