Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    स्वास्थ्य

    कार्डियोलॉजी विभाग को आईजीएमसी शिमला शिफ्ट करने की मांग : संजय सूद

    पूर्व प्रत्याशी बोले, गंभीर हृदय रोगियों को करना पड़ रहा भारी परेशानियों का सामना
    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    कार्डियोलॉजी विभाग को आईजीएमसी शिमला शिफ्ट करने की मांग : संजय सूद

    पूर्व प्रत्याशी बोले, गंभीर हृदय रोगियों को करना पड़ रहा भारी परेशानियों का सामना

    आपकी खबर, शिमला।

    31 जनवरी। शिमला के चामियाना में संचालित कार्डियोलॉजी विभाग को पुनः आईजीएमसी में स्थानांतरित किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी संजय सूद ने सरकार और प्रशासन से जनहित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

    संजय सूद ने कहा कि चामियाना स्थित कार्डियोलॉजी विभाग के कारण न केवल शिमला शहर बल्कि प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले गंभीर हृदय रोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिलना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

    उन्होंने बताया कि चामियाना में अस्पताल परिसर में पार्किंग की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट्स को अपने वाहन सड़कों पर खड़े करने पड़ते हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि लोगों के चालान भी किए जा रहे हैं। इससे आम जनता में रोष बढ़ रहा है और मरीजों को इलाज में अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ रहा है।

    संजय सूद ने कहा कि कार्डियोलॉजी जैसे संवेदनशील विभाग का आईजीएमसी शिमला में होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आईजीएमसी एक केंद्रीय और सुविधाजनक स्थान पर स्थित है। यहां तक पहुंचना मरीजों, उनके परिजनों और एंबुलेंस सेवाओं के लिए कहीं अधिक आसान है। इसके अलावा आईजीएमसी में पहले से ही अन्य जरूरी मेडिकल सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हैं।
    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सरकार भविष्य में चामियाना को सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल हब के रूप में विकसित करना चाहती है, तो वहां पहले पार्किंग, सड़क व्यवस्था, एंबुलेंस मार्ग, आपातकालीन सेवाएं और मरीजों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों में मरीजों को वहां भेजना जनहित के खिलाफ है।
    संजय सूद ने बताया कि वह इस विषय को पहले भी कई बार सरकार और प्रशासन के संज्ञान में ला चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिमला शहरी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

    अंत में उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्डियोलॉजी विभाग को शीघ्र आईजीएमसी शिमला में पुनः स्थानांतरित किया जाए, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

    AIMSS चामियाना अस्पताल पार्किंग समस्या आईजीएमसी शिमला कार्डियोलॉजी विभाग चामियाना अस्पताल शिमला शहरी विधानसभा शिमला समाचार संजय सूद सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हिमाचल प्रदेश सरकार हिमाचल स्वास्थ्य समाचार हृदय रोग उपचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    सुन्नी नागरिक औषधालय में अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं, मरीज निजी केंद्रों के सहारे

    March 3, 2026

    एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड

    February 6, 2026

    पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

    February 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.