Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    • आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    देश

    एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया

    नॉर्थ ईस्ट में पहली प्रचालनरत परियोजना : निदेशक

    आपकी खबर, शिमला।

    5 फरवरी। एसजेवीएन निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना की वाणिज्यिक प्रचालन तिथि (सीओडी) को  सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।

    कंपनी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए इस परियोजना को पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी, एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से पूर्ण किया है,  जो कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी यात्रा में एक और बड़ा मील का पत्थर है।

    70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना को असम के धुबरी जिले के गांव खुदीगांव पीटी. II में 330 एकड़ की लीज़ आधारित भूमि पर 367.44 करोड़ रूपए की परियोजना लागत पर विकसित किया गया है। इस परियोजना के प्रचालन से प्रथम वर्ष में 141.13 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन और 25 वर्षों की अवधि में कुल संचयी विद्युत उत्पादन लगभग 3,230 मिलियन यूनिट होने की संभावना है।

     किफायती और स्वच्छ विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए परियोजना से उत्पादित विद्युत का अधिकतम उपयोग शुल्क 3.92 रूपए प्रति यूनिट तय किया गया है। उत्पादित विद्युत की आपूर्ति असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) को की जाएगी।

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 4 मार्च, 2024 को आदिलाबाद, तेलंगाना से इस परियोजना की नींव रखी थी। यह परियोजना असम राज्य में प्रथम बड़े पैमाने की सौर परियोजना है और साथ ही एसजेवीएन की उत्तर पूर्व क्षेत्र में प्रथम प्रचालनरत परियोजना भी है।

    भारत सरकार के वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने में धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना की कमीशनिंग एक महत्वपूर्ण योगदान है। स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो को सुदृढ़ करने के अतिरिक्त, इस परियोजना से कार्बन उत्सर्जन में लगभग 1,58,270 टन की कमी आने की संभावना है, जिससे जलवायु परिवर्तन के लिए भारत की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ होगी। इस परियोजना ने अनेक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर भी सृजित किए हैं, जिससे ग्रीन जॉब्स निर्मित करने में सहयोग मिला है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है।

    500 गीगावाट लक्ष्य SJVN ग्रीन एनर्जी लिमिटेड SJVN धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना असम सोलर प्रोजेक्ट ऊर्जा समाचार एसजेवीएन कार्बन उत्सर्जन में कमी ग्रीन जॉब्स जलवायु परिवर्तन नवीकरणीय ऊर्जा ग्रीन एनर्जी नॉर्थ ईस्ट इंडिया सीओडी हासिल सौर ऊर्जा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    सोना‑चांदी में बजट 2026 के दिन रिकॉर्ड गिरावट, निवेशक रहे सतर्क

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026–27: हिमाचल प्रदेश को पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार की सौगात

    February 1, 2026

    बजट में विकास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस, जानिए बजट की 10 बड़ी बातें 👇

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    • आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.