Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिरमौर के सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत गंभीर चिंता का विषय – लोकसभा में उठाया मामला : कश्यप
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    • गगरेट में ₹5 करोड़ से अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र को मिली मंजूरी
    • तीन माह बाद स्वर्ग से लौटे देव श्रीबड़ा छमाहूं, 44 हजार रानियों की कैद में हुए मदहोश
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत गंभीर चिंता का विषय – लोकसभा में उठाया मामला : कश्यप

    बोले, यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा, शीघ्र सुधार की मांग
    aapkikhabarBy aapkikhabarMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    सिरमौर के सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत गंभीर चिंता का विषय – लोकसभा में उठाया मामला : कश्यप

    बोले, यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा, शीघ्र सुधार की मांग

    आपकी खबर, शिमला।

    23 मार्च। भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में नियम 377 के तहत हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की दयनीय स्थिति का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग न केवल क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, बल्कि हिमाचल प्रदेश को हरियाणा और चंडीगढ़ से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय मार्ग भी है।

    सुरेश कश्यप ने बताया कि लगभग 42 किलोमीटर लंबा यह मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर और खस्ताहाल स्थिति में है। हाल ही में हुई भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण सड़क को कई स्थानों पर गंभीर क्षति पहुंची है, जिससे यह मार्ग संकरा, टूटा हुआ और जोखिमपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन खराब हालत के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। साथ ही किसानों को अपनी उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में भी गंभीर दिक्कतें आ रही हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

    सांसद कश्यप ने सरकार से आग्रह किया कि सराहां–चंडीगढ़ मार्ग के शीघ्र सुधार, चौड़ीकरण और स्थायी सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और संबंधित विभागों को इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
    “यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा है – इसके सुधार में किसी भी प्रकार की देरी जनहित के साथ अन्याय होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

    March 22, 2026

    आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर

    March 22, 2026

    हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय

    March 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • सिरमौर के सराहां–चंडीगढ़ मार्ग की जर्जर हालत गंभीर चिंता का विषय – लोकसभा में उठाया मामला : कश्यप
    • नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित
    • आर्थिक चुनौतियों के बीच संतुलित और जनहितकारी बजट, हर वर्ग को साधने की पहल : बलदेव ठाकुर
    • हिमाचल बजट में मानदेयधारकों को बड़ी राहत, आंगनबाड़ी से लेकर आशा वर्कर और चौकीदारों तक बढ़ा मासिक मानदेय
    • हिमाचल में मौसम का कहर, बारिश-बर्फबारी से जनजीवन हुआ प्रभावित
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 aapkikhabar. All rights reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.