एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर शिमला में पौधरोपण अभियान आयोजित किया
आपकी खबर, ब्यूरो।
शिमला, 2 जून। एसजेवीएन निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में एसजेवीएन ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शिमला में अभियान आयोजित करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), पंकज पोरवाल, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा लेफ्टिनेंट कर्नल लखविंदर सिंह, 133 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको डोगरा ने वृक्षारोपण किया। यह पौधारोपण अभियान हिमाचल प्रदेश राज्य वन विभाग के सहयोग से शिमला के चमियाणा क्षेत्र में आयोजित किया गया।
अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में देवदार, ओक, अखरोट, अनार तथा अन्य वृक्ष प्रजातियों के 150 पौधे रोपित किए गए हैं। उन्होने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने में सहायक होगी।
इस वृक्षारोपण अभियान में 133 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको डोगरा, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विभाग के अधिकारियों तथा एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय, शिमला के विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हरित भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम के रूप में सक्रिय सहभागिता की।
