खलीनी में चला ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने खलीनी में लगाए पौधे, सुनील नेगी बोले—पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खलीनी में किया पौधारोपण
आपकी खबर, ब्यूरो।
शिमला, 26 जुलाई। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज खलीनी, शिमला में अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला शिमला द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, संयुक्त मोर्चा जिला प्रभारी राजेश शारदा, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सुनील नेगी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा जय चंद नेगी, शांता कुमार नेगी, पूर्व पार्षद पूर्ण मल, विभूति डडवाल, प्रवीण ठाकुर, पंकज नीलटू, बालक राम सहित खलीनी वार्ड के कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सुनील नेगी ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश स्तर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
