कलस्टन में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
आपकी खबर, ब्यूरो।
शिमला, 25 अक्तूबर। विजयदशमी के उपलक्ष्य पर रविवार को शिमला के माधव नगर में राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ द्वारा पथ संचलन व नगर एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कलस्टन से दूधली तक पथसंचलन किया। जिसका स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंवसेवक संघ के प्रचारक व प्रांत पर्यावरण गतिविधि सह-संयोजक पवन कुमार ने स्वयंसेवकों और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत, अहंकार पर विजय की जीत और शक्ति की अराधना का पर्व है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1925 में डॉ. बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।
वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर संघचालक उधम सिंह गुलेरिया ने विजयदशमी पर स्वयंसेवकों से देशप्रेम का भाव प्रकट करने के साथ ही देश के लिए अपनी ओर से कुछ ने कुछ सहयोग करने की भी अपील की।
