मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा : निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 75 वर्षीय महिला की मौत, पांच घायल आपकी खबर, मंडी। 12 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पांगणा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी निहरी के तहत आने वाले चरखड़ी गांव के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में कुल पांच यात्री सवार थे। इनमें से दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई…
Author: aapkikhabar
कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, हिमाचल की जनता आज भी ठगी हुई महसूस कर रही : श्रीकांत शर्मा ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ के जरिए कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का घर-घर जवाब देगी भाजपा आपकी खबर, नालागढ़। 10 जनवरी। नालागढ़ विधानसभा के रामशहर मंडल एवं नालागढ़ शहर मंडल में आयोजित ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस…
शिमला के चलौंठी में टनल निर्माण से मचा हड़कंप, घरों में आई दरारें आधी रात को खाली कराए गए मकान, 15 परिवार कड़ाके की ठंड में बेघर आपकी खबर, शिमला। 10 जनवरी। राजधानी शिमला के चलौंठी क्षेत्र में टनल निर्माण कार्य के चलते आसपास के रिहायशी भवनों में दरारें आ गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आधी रात को नजदीकी भवनों को खाली करवा दिया। इससे वहां पर स्थित एक होटल भी इसकी जद में आ गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से करीब 15 परिवारों को कड़ाके की ठंड में अपने घर छोड़ने पड़े। हाल…
युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण आपकी खबर, ऊना। 9 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के 12वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर/फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/u5X4D7x4xMrAVMeK6 के माध्यम से अपना पंजीकरण कर…
हरिपुरधार बस हादसे पर जेपी नड्डा ने जताया शोक, नेताओं से ली स्थिति की जानकारी घायलों के उपचार की स्थिति पर चर्चा की, आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया आपकी खबर, शिमला। 9 जनवरी। जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में हुए दर्दनाक बस हादसे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने इस गंभीर घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम…
मंडी : डिजिटल वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने पर जोर, शिविर आयोजित हिमाचल राज्य सहकारी बैंक ने किया आयोजन, बैंक ग्राहकों ने लिया हिस्सा आपकी खबर, मंडी। 8 जनवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से आयोजित तथा नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित डिजिटल वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन बैंक की शाखा सौलीखडड में किया गया। एक दिवसीय इस शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक धनेश्वरू ने की, जिसमें बैंक ग्राहकों सहित क्षेत्र के आम नागरिकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व के साथ साथ डिजिटल एवं कैशलेस बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग की…
जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित, जगत नेगी ने की अध्यक्षता रूपी वैली में अब नहीं रहेगी लो वोल्टेज की समस्या, लगेगी सुरक्षा दीवार आपकी खबर, रिकांगपिओ। 8 जनवरी। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को किन्नौर जिला के रिकांगपिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की और जनता की विभिन्न शिकायतों के निपटान के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने किन्नौर जिला में संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य को समयबद्ध सीमा में पूर्ण…
प्रदेश कांग्रेस सरकार का निर्णय युवाओं के भविष्य से खुला खिलवाड़ : डॉ. सनी शुक्ला आपकी खबर, शिमला। 8 जनवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पुनः नियुक्त करने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश के लाखों बेरोज़गार युवाओं की उम्मीदों पर सीधा प्रहार है और कांग्रेस सरकार की युवा-विरोधी सोच को उजागर करता है। डॉ. सनी शुक्ला ने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने जनता से वादा किया था कि पहली…
राज्यपाल ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ के लिए प्रतिनिधिमंडल किया रवाना आपकी खबर, शिमला। 8 जनवरी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, राष्ट्रीय युवा महोत्सवदृ2026’ के लिए चयनित हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों को औपचारिक रूप से रवाना किया। यह प्रतिनिधिमंडल 9 से 12 जनवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसका आयोजन भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश से कुल 70 प्रतिभागी, जिनमें 65 युवा और पांच एस्कॉर्ट शामिल…
प्रोबेशन आईएफएस अफसरों ने लिया जाइका परियोजना का ज्ञान -परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा ने दी विस्तृत जानकारी – निदेशक जड़ी-बूटी सैल प्रकोष्ठ डा. एसके काप्टा ने किया जैव विविधता के बारे अवगत आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 8 जनवरी। 2024 बैच के आईएफएस प्रोबेशन अफसरों ने जाइका वानिकी परियोजना के बारे ज्ञान हासिल किया। अभिषेक परिहार और अजय सिंह मीणा वीरवार को परियोजना प्रबंधन इकाई शिमला पहुंचे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद शर्मा ने आईएफएस अफसरों को परियोजना और वन विभाग में चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों और गतिविधियों के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पौधरोपण, आजीविका सुधार और…