Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, हिमाचल की जनता आज भी ठगी हुई महसूस कर रही : श्रीकांत शर्मा

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, हिमाचल की जनता आज भी ठगी हुई महसूस कर रही : श्रीकांत शर्मा

    ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ के जरिए कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का घर-घर जवाब देगी भाजपा

    आपकी खबर, नालागढ़।

    10 जनवरी। नालागढ़ विधानसभा के रामशहर मंडल एवं नालागढ़ शहर मंडल में आयोजित ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है।

    अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।

    श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान 10 गारंटियों का ढिंढोरा पीटा था, लेकिन सत्ता में आने के बाद आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं की गई। हिमाचल का युवा आज भी लाखों नौकरियों का इंतजार कर रहा है, जबकि कांग्रेस सरकार केवल अपने मित्रों और चुनिंदा सरकारी कर्मचारियों को बार-बार एक्सटेंशन देने में लगी हुई है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख बहनें आज भी प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता राशि का इंतजार कर रही हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता द्वारा चुनावों के दौरान महिलाओं से किए गए वादे आज भी अधूरे हैं, जिससे महिलाओं में भारी निराशा और आक्रोश है।

    श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और झूठे वादों को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर घर-घर तक पहुंचाएगा और जनता को सच्चाई से अवगत करवाएगा।

    इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रत्नपाल सिंह, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, प्रदेश सचिव वंदना योगी, पूर्णकालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, पूर्व विधायक लखविंदर राणा, नालागढ़ शहर मंडल अध्यक्ष शालिनी शर्मा, रामशहर मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर, मंडल महामंत्री लाल चंद ठाकुर, प्रवीण सैनी, रामशहर मंडल महामंत्री सोमनाथ, राजन, जिला उपाध्यक्ष धनीराम काला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नसीब सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष वैध, उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक हरबंस पटियाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के योगेश भरतिया, चुनाव प्रकोष्ठ सह संयोजक रविन्द्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    #ApnaBoothSabseMajboot #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में अपराधियों का राज, पुलिस पर भीड़ के हमले से कानून व्यवस्था ध्वस्त : भाजपा

    January 12, 2026

    जल शक्ति विभाग में ₹36.77 करोड़ का पाइप घोटाला उजागर!

    January 12, 2026

    प्रदेश कांग्रेस सरकार का निर्णय युवाओं के भविष्य से खुला खिलवाड़ : डॉ. सनी शुक्ला

    January 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.