Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    प्रदेश कांग्रेस सरकार का निर्णय युवाओं के भविष्य से खुला खिलवाड़ : डॉ. सनी शुक्ला

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 8, 2026Updated:January 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    प्रदेश कांग्रेस सरकार का निर्णय युवाओं के भविष्य से खुला खिलवाड़ : डॉ. सनी शुक्ला

    आपकी खबर, शिमला।

    8 जनवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्व विभाग में सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पुनः नियुक्त करने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश के लाखों बेरोज़गार युवाओं की उम्मीदों पर सीधा प्रहार है और कांग्रेस सरकार की युवा-विरोधी सोच को उजागर करता है।

    डॉ. सनी शुक्ला ने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने जनता से वादा किया था कि पहली ही कैबिनेट बैठक में 1 लाख नौकरियाँ और 5 वर्षों में 5 लाख सरकारी नौकरियाँ दी जाएँगी, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने नई भर्तियां निकालने के बजाय सेवानिवृत्त अधिकारियों को दोबारा नियुक्त करने का रास्ता चुना है। यह निर्णय स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के वादे केवल चुनावी जुमले थे।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आज हजारों-लाखों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, रोजगार की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार उन्हें अवसर देने के बजाय पुराने ढांचे को बचाने और अपने वादों से भागने का काम कर रही है। नई भर्तियां निकालने के स्थान पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति करना, बेरोजगार युवाओं के साथ सरासर अन्याय है।

    डॉ. सनी शुक्ला ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि सरकार न तो युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और न ही अपने घोषणापत्र पर ईमानदारी से अमल करना चाहती है। आज प्रदेश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

    उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार तत्काल इस निर्णय को वापस ले, नियमित और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नई सरकारी नौकरियाँ निकाले और अपने झूठे वादों के लिए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

    डॉ. सनी शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने युवाओं के हितों की अनदेखी जारी रखी, तो भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा और युवाओं की आवाज़ को सड़कों से लेकर सदन तक बुलंद करेगा।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में अपराधियों का राज, पुलिस पर भीड़ के हमले से कानून व्यवस्था ध्वस्त : भाजपा

    January 12, 2026

    जल शक्ति विभाग में ₹36.77 करोड़ का पाइप घोटाला उजागर!

    January 12, 2026

    कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, हिमाचल की जनता आज भी ठगी हुई महसूस कर रही : श्रीकांत शर्मा

    January 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.