अटल की नीतियों से हिमाचल को उद्योग, रोजगार और विकास की नई दिशा मिली : संदीपनी भारद्वाज ननखड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन आपकी खबर, ब्यूरो। ननखड़ी, 26 दिसंबर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ननखड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिया लाल, मंडल अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष लगाव रहा है। उन्होंने हिमाचल में…
Author: aapkikhabar
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नई नियुक्तियां : संजीव देष्टा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 26 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की। जारी सूची के अनुसार प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मान चंद ठाकुर एवं शैलेन्द्र चौहान को दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी के रूप में भागीरथ ठाकुर और चंद्र मोहन को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त किसान मोर्चा…
कॉमली बैंक बस्ती में भव्य हिन्दू सम्मेलन संपन्न, सामाजिक मूल्यों पर हुआ मंथन आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 25 दिसंबर। कॉमली बैंक बस्ती क्षेत्र में वीरवार को हिन्दू सम्मेलन समिति, कॉमली बैंक की ओर से भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में स्थानीय समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जय प्रकाश ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में समाज जीवन के अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वयं का भाव, सामाजिक समरसता तथा नागरिक कर्तव्य बोध जैसे…
हिमाचल पूर्व पीएम अटल का ऋणी, उनके योगदान ने बदली देवभूमि की तस्वीर : जयराम ठाकुर अटल जी ने हिमाचल में घर ही नहीं बनाया बल्कि घर माना इंडस्ट्रियल पैकेज से ही बद्दी बना एशिया का फार्मा हब, अटल टनल उनका सपना आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 25 दिसंबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक सदस्य स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ रिज मैदान स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं…
बैंक ऑफ बड़ौदा ने शहीद के परिवार को ₹75 लाख की दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 24 दिसंबर। भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने अपनी अग्निवीर खाता योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर के तहत वीर अग्निवीर शहीद स्वर्गीय नवीन कुमार (13 JAK RIF, कारगिल) के शोकाकुल परिवार को पालमपुर, हिमाचल प्रदेश में ₹75 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की। वीर सैनिक ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 20 मई 2025 को कारगिल में राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनका बलिदान अदम्य…
एसजेवीएन ने राजस्थान में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सीओडी को हासिल किया आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 24 दिसम्बर। एसजेवीएन निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने अवगत कराया है कि एसजेवीएन ने आज राजस्थान के 1000 मेगावाट क्षमता वाले बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की वाणिज्यिक संचालन तिथि (सीओडी) सफलतापूर्वक हासिल की है। यह उपलब्धि देश की विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न सिर्फ एसजेवीएन की तकनीकी उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती है,…
हिमाचल में आई आपदा में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सोशल इंम्पैक्ट पुरस्कार -2025 का मिला सम्मान आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 22 दिसंबर। एपीएसडब्लूडीपी, विश्व युवक केंद्र एवं पर्यावरण अध्ययन विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पंजाब विश्वविद्यालय में 20-21 दिसम्बर 2025 को गैर सरकारी संगठनों के नेतृत्व के माध्यम से जलवायु अनुकूलन और शमन को बढ़ावा व “पर्यावरण एवं युवा” शीर्षक आधारित दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई। इसमें कमल किशोर यादव, IAS, सचिव उद्योग विभाग पंजाब सरकार, डॉ. राजन वेलुकर, पूर्व कुलपति मुंबई विश्वविद्यालय और डॉ. विवेक त्रिवेदी, संस्थापक APSWDP ने हिमाचल प्रदेश के युवा: एनजीओ को हाल ही…
सत्ता में बैठकर भूख हड़ताल करना सबसे बड़ा सियासी ड्रामा : राजीव बिंदल भाजपा अध्यक्ष बोले, श्रीराम के नाम से कांग्रेस को एलर्जी जी-राम-जी योजना रोककर गरीब व ग्रामीण जनता से किया विश्वासघात आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 22 दिसंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है और इन तीन वर्षों में सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आज मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और पूरी कांग्रेस पार्टी एक…
सरकार ने किरकिरी के बाद डर के मारे वापस लिया पैसा मांगने का आदेश : संदीपनी हिमाचल भाजपा प्रवक्ता बोले, फेल हुआ कांग्रेस का गुराई मॉडल आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 21 दिसंबर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का तथाकथित ‘गुराई मॉडल’ पूरी तरह से फेल हो चुका है। पहले जबरन पैसे मांगने का फरमान जारी किया गया और जैसे ही जनता में आक्रोश भड़का, उसी अधिसूचना को डर के मारे आनन-फानन में वापस लेना पड़ा। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल के नाम…
31 मार्च तक एचआरटीसी के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने की घोषणा निगम की बीओडी की 162वीं बैठक में बोले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 18 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी के कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। उन्हें नए साल में 31 मार्च तक 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को शिमला में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारियों के छह माह के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस अवसर पर…