Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    सत्ता में बैठकर भूख हड़ताल करना सबसे बड़ा सियासी ड्रामा : राजीव बिंदल

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Oplus_16908288

    सत्ता में बैठकर भूख हड़ताल करना सबसे बड़ा सियासी ड्रामा : राजीव बिंदल

    भाजपा अध्यक्ष बोले, श्रीराम के नाम से कांग्रेस को एलर्जी

    जी-राम-जी योजना रोककर गरीब व ग्रामीण जनता से किया विश्वासघात

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 22 दिसंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है और इन तीन वर्षों में सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आज मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और पूरी कांग्रेस पार्टी एक और सियासी ड्रामा रच रही है।

    डॉ. बिंदल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद स्थिति है कि प्रदेश को चलाने वाली पूरी सरकार आज स्वयं भूख हड़ताल पर बैठी है। सरकार कांग्रेस की है और जनता ने उम्मीदें कांग्रेस सरकार से लगाई थीं, लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक आज सड़कों पर नाटक कर रहे हैं। इससे बड़ा प्रदेश का दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि शासन चलाने वाले ही शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हों।

    उन्होंने कहा कि श्रीराम का नाम कांग्रेस को इतना बुरा लग गया है कि करोड़ों ग्रामीणों के कल्याण से जुड़ी जी-राम-जी योजना को पूरी तरह नकारने की दिशा में सरकार आगे बढ़ गई है। विकसित भारत की सोच से जुड़ी यह योजना आने वाले समय में हर गांव के लिए सेवा, रोजगार और विकास का नया इतिहास रचने वाली है, लेकिन राम नाम जुड़ा होने के कारण कांग्रेस सरकार इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर पा रही है। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण और राम-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

    डॉ. बिंदल ने कहा कि सत्ता के नशे में कांग्रेस सरकार प्रतिपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे थोपकर पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा से जुड़े वार्ड सदस्य, पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक और वरिष्ठ नेता—सभी को योजनाबद्ध तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। यह प्रताड़ना का सिलसिला पूरे प्रदेश में चल रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। सरकार अब शासन नहीं, बल्कि हड़ताल करने की ट्रेनिंग ले रही है। तख्तियां उठाना और भूख हड़ताल करना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस सरकार अपनी विदाई तय मान चुकी है। बहुत जल्द प्रदेश की जनता इस निकम्मी और नाटकबाज सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

    #bjphp #BjpNews #Dr RajivBindal #HimachalPradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    कांग्रेस राज में अपराधियों का राज, पुलिस पर भीड़ के हमले से कानून व्यवस्था ध्वस्त : भाजपा

    January 12, 2026

    जल शक्ति विभाग में ₹36.77 करोड़ का पाइप घोटाला उजागर!

    January 12, 2026

    कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, हिमाचल की जनता आज भी ठगी हुई महसूस कर रही : श्रीकांत शर्मा

    January 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.