पीएम मोदी से मिले सांसद सिकंदर कुमार, हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियों से लेकर विकास परियोजनाओं तक हुई विस्तृत चर्चा बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, फोरलेन और रेल परियोजनाओं को गति देने का मिला भरोसा आपदा से हुए नुकसान में हिमाचल को हरसंभव सहयोग देगा केंद्र : डॉ. सिकंदर कुमार आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 13 अगस्त। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रो. (डॉ.) सिकंदर कुमार ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। डॉ. सिकंदर कुमार ने इस मुलाकात को अत्यंत सार्थक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक एवं…
Author: aapkikhabar
45 दिन से बंद सुन्नी–लुहरी सड़क, एक साल से बंद थली पुल; जनसमस्याओं को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन शिमला ग्रामीण की समस्याओं पर भाजपा मुखर, सड़क-पुल-HRTC और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग 15 अगस्त तक सुन्नी–लुहरी सड़क खोलने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो क्रमिक धरने की चेतावनी आपकी खबर, ब्यूरो। सुन्नी, 10 अगस्त। शिमला ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सुन्नी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में लंबे समय से बंद सड़कों, पुल, एचआरटीसी बस सेवाओं और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से…
NEET में सफलता हासिल करने वाले शिमला जिला के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान YWCA माल रोड में सखी सहेली समूह ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 9 अगस्त। सखी सहेली समूह द्वारा शिमला जिला से NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान में YWCA, माल रोड शिमला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बृज सूद, अनीता सूद, मंजू सूद, श्वेता चौहान और कालपी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, प्रदेश…
शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री कहा – 2027 में कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर करें शिमला ग्रामीण में कार्यकर्ता काम आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 8 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला ग्रामीण के भाजपा समर्थित नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने और क्षेत्र के विकास को गति देने का आह्वान किया है। शिमला ग्रामीण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई…
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा, जयराम ठाकुर और सुरेश कश्यप ने किया नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष बोले, तिरंगा केवल ध्वज नहीं, देश की अस्मिता और करोड़ों बलिदानों का प्रतीक आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 8 अगस्त। भारत की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज शिमला में भव्य प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सीटीओ, शिमला से हुआ और यह नाज चौक, लोअर बाज़ार, मॉल रोड होते हुए द रिज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।…
GMSSS घनाहट्टी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश घरोग क्षेत्र में गूंजा हरियाली का संदेश, GMSSS घनाहट्टी के NSS व इको क्लब ने लगाए पौधे आपकी खबर, ब्यूरो। घनाहट्टी, 7 अगस्त। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GMSSS) घनाहट्टी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत घरोग क्षेत्र में प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। घरोग क्षेत्र विद्यालय से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश…
बागवानी मंत्री ने की एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक संबंधित क्लस्टरों में आवश्यक श्रम शक्ति की तैनाती और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 6 अगस्त। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां एचपी शिवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के अधिकारियों द्वारा अवगत करवाया गया कि एचपी शिवा परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत निर्धारित 3000 हेक्टेयर लक्ष्य के तहत अब तक लगभग 2612…
मुख्यमंत्री सुक्खू को मिले पांच ‘खिताब’, प्रदेश की जनता इन्हें हमेशा याद रखेगी : राजिंदर राणा ‘हिमाचल में लोकतांत्रिक सरकार नहीं, मित्रों का सिंडिकेट चला रहा शासन’, सुक्खू सरकार पर राजिंदर राणा का बड़ा हमला रिकॉर्ड कर्ज, राजनीतिक प्रतिशोध और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोपों पर भाजपा का हमला, 2027 में जनता देगी जवाब : राजिंदर राणा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 6 अगस्त। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा ने आज शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को…
हिमाचल में प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ भाजपा का बिगुल, जयराम और बिंदल के नेतृत्व में शिमला में विशाल प्रदर्शन ओकओवर घेराव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और बदले की राजनीति के खिलाफ हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर पंचायत और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारा, अब विधानसभा चुनाव में भी जवाब देगी जनता : जयराम ठाकुर कहा, भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतंत्र का गला घोंट रही है सुक्खू सरकार भाजपा का ऐलान—हर महीने हर विधानसभा और हर मंडल में होगा कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन : डॉ. राजीव बिंदल आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला,…
दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन ऊना का सराहनीय कदम उपायुक्त जतिन लाल ने चार को सौंपे एफडी प्रमाणपत्र आपकी खबर, ब्यूरो। ऊना, 4 अगस्त। जिला प्रशासन ऊना ने दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों द्वारा संचालित पहल कैंटीन में कार्यरत चार पात्र दिव्यांगजनों को फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के प्रमाणपत्र प्रदान किए। जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने तीन लाभार्थियों को 11-11 हजार रुपये तथा एक लाभार्थी को 5100 रुपये की एफडी सौंपी। उपायुक्त ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन का प्रयास है…