Author: aapkikhabar

हमीरपुर-मंडी वाया धर्मपुर एनएच निर्माण की हुई उच्च स्तरीय समीक्षा आपकी खबर ब्यूरो। मंडी, 17 नवम्बर। मंडी जिला में निर्माणाधीन हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 70 की प्रगति और प्रभावित लोगों की शिकायतों के समाधान को लेकर सोमवार को मंडी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक अनिल शर्मा, चन्द्रशेखर, दिलीप ठाकुर तथा उपायुक्त अपूर्व देवगन उपस्थित रहे, जबकि शिमला से आरओ मोर्थ ए.के. कुशवाहा ने वर्चुअली भाग लिया। बैठक में सड़क की गुणवत्ता, कटिंग से प्रभावित घरों की सुरक्षा तथा निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायकों की…

Read More

सोलन : पत्रकार सूचनाओं के विश्वसनीय स्त्रोतों की पहचान कर खबर को करें प्रकाशित : राहुल जैन आपकी खबर, ब्यूरो। सोलन, 16 नवंबर। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं से बचाव के लिए खबर को चलाने से पूर्व विभिन्न पक्षों से उसकी सत्यता को जांचने का प्रयास करें ताकि सटीक सूचना लोगों तक पहुंचे। अतिरिक्त उपायुक्त आज यहां राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा आज के लिए सुझाए गए विषय ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण,…

Read More

राहुल गांधी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के झूठ को देश और बिहार ने नकारा बिहार ने सुशासन और बेहतर प्रशासन वाली सरकार को दिया समर्थन आपकी खबर ब्यूरो। शिमला, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए को भारी बहुमत देकर बहुत सी बातें स्पष्ट कर दी हैं। अब देश के लोग कांग्रेस और महागठबंधन के झूठ, प्रपंच और छलावे में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा…

Read More

एसजेवीएन के बक्सर थर्मल पावर परियोजना की 660 मेगावाट, यूनिट -1 ने वाणिज्यिक प्रचालन सफलतापूर्वक हासिल किया आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 14 नवंबर। एसजेवीएन के निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि एसजेवीएन ने शुक्रवार को 1320 मेगावाट (2×660 मेगावाट) बक्सर ताप विद्युत परियोजना की यूनिट-1 (660 मेगावाट) की वाणिज्यिक प्रचालन तिथि (सीओडी) सफलतापूर्वक हासिल कर ली है, जो राष्ट्र की विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गुप्ता ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए समस्त कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता न केवल एसजेवीएन की तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाती…

Read More

मानव कल्याण सेवा समिति ने चियोग व सैंज के बच्चों को नशे से दूर रहने के दिए सुझाव  वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चियोग व सैंज में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  आपकी खबर, ब्यूरो। चौपाल, 13 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग व सैंज ( चौपाल) शिमला में किया गया। मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल के निदेशक ने जानकारी दी कि शिमला (जिला) के अंतर्गत…

Read More

रामपुर : केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें छात्र : विक्रमादित्य  सिंह लोक निर्माण मंत्री ने रामपुर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित  आपकी खबर, ब्यूरो। रामपुर बुशहर, 13 नवंबर। रामपुर क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर में आज मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की और क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच, रामपुर, झाकड़ी, रामपुर (बालिका), रचौली, ज्यूरी, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल दत्तनगर,…

Read More

ऑकलैंड हाउस स्कूल की पृथा डोगर ने क्वीन कॉमनवेल्थ निबंध स्पर्धा में जीता कांस्य आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 13 नवम्बर। ऑकलैंड हाउस स्कूल की कक्षा 11वीं की मानविकी संकाय की छात्रा पृथा डोगर ने प्रतिष्ठित क्वीन कॉमनवेल्थ निबंध प्रतियोगिता 2025 में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 56 कॉमनवेल्थ सदस्य देशों से 53,434 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं — जो वर्ष 2024 की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक हैं। पृथा ने सीनियर कैटेगरी में “Human beings have always needed the connection of literature – its wisdom as well as its sheer…

Read More

जयराम ठाकुर सासन गांव पहुंचे, मासूम गोलू से मिलकर हुए भावुक आपकी खबर, ब्यूरो। हमीरपुर, 12 नवंबर। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सासन गांव पहुंचकर जयराम ठाकुर ने युवक के हमले में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। जयराम ठाकुर घायल महिला के पुत्र गोलू मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद क्षण हैं। गोलू मासूम है और दिव्यांग भी। मां ही उसके जीवन का एकमात्र सहारा थी, लेकिन उनकी भी हत्या हो गई। यह क्षण बेहद भावुक और निःशब्द करने वाला है। हमारे विधायक आशीष शर्मा ने आर्थिक सहायता भी की…

Read More

SJPNL ने अब तक 1600 से अधिक शिकायतें और पूछताछ सुलझाईं कस्टमर केयर नंबर के माध्यम से उपभोक्ताओं को मिल रही त्वरित सेवा सुविधा आपकी खबर, ब्यूरो शिमला, 12 नवंबर। शिमला जल प्रबंधन निगम (SJPNL) उपभोक्ता सुविधा को लेकर निरंतर संवेदनशील रुख अपनाए हुए है। निगम की ग्राहक सेवा टीम द्वारा अब तक 1600 से अधिक शिकायतें और पूछताछ का सफल निपटारा किया जा चुका है। जल सेवा से संबंधित हर प्रकार की समस्या—बिलिंग, कनेक्शन, कलेक्शन, नेटवर्क मेंटेनेंस, मीटरिंग, मोबाइल/ईमेल अलर्ट, रीडिंग और ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस—अब निगम के 24×7 कस्टमर केयर नंबर 87671-98000 पर आसानी से दर्ज करवाई जा सकती…

Read More

राज्यपाल ने रामपुर बुशहर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारम्भ किया स्व. वीरभद्र सिंह के योगदान को किया याद लवी मेला सामूहिक भावना और एकता का प्रतीकः राज्यपाल आपकी खबर, ब्यूरो। रामपुर बुशहर, 11 नवंबर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को शिमला जिले के रामपुर बुशहर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि लवी मेले का सांस्कृतिक और व्यापारिक महत्व है और यह राज्य की गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल व्यापार का उत्सव है, बल्कि एक समृद्ध परंपरा भी है। राज्यपाल…

Read More