वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने साझा किए सैन्य सम्मान के भाव कहा, प्रथम परमवीर चक्र से लेकर कारगिल तक, सीमाओं की रक्षा में हिमाचल का योगदान बड़ा सैनिकों के प्रति कृतज्ञता ही इस समारोह की असली शोभा सुजानपुर में सेना दिवस पर बोले जयराम ठाकुर—’भाषण से ज्यादा भाव का महत्व’ आपकी खबर, सुजानपुर। 15 जनवरी। देवभूमि के वीरों के शौर्य और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से सुजानपुर में सर्वकल्याणकारी संस्था द्वारा आयोजित ‘सेना दिवस’ के भव्य कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत…
Author: aapkikhabar
ऊना : जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस समारोह आयोजित सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त आपकी खबर, ऊना। 14 जनवरी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में बुधवार को दसवां पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस हमें उन शहीद वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि…
कलस्टन में हिन्दू सम्मेलन कल, तन्महिमानंद करेंगे अध्यक्षता आपकी खबर, शिमला। 14 जनवरी। हिन्दू सम्मेलन समिति कलस्टन की ओर से 15 जनवरी को सामुदायिक केंद्र कलस्टन में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 11 बजे प्रातः किया जाएगा। इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता अनुज पंत प्रान्त टोली सदस्य एवं शिमला विभाग विचार प्रबोधन प्रमुख रहेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी तन्महिमानंद अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता रहेंगे। समिति का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। हिन्दू सम्मेलन समिति, कलेसटन…
ऊना : पंडोगा में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति आपकी खबर, ऊना। 13 जनवरी। ऊना जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। यह टेक्नोलॉजी सेंटर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पंडोगा स्थित कम्युनिटी सेंटर भवन में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा परवाणू में भी टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित करने की मंजूरी मिली है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
जुब्बल : रोहित ठाकुर 14-15 को कोटखाई और नावर क्षेत्र के प्रवास पर बाग डुमेहर के जालठ क्षेत्र में जालठ-I से जालठ-II तक संपर्क सड़क का लोकार्पण करेंगे आपकी खबर, जुब्बल। 13 जनवरी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 और 15 जनवरी 2026 को कोटखाई और नावर क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे कोटखाई की ग्राम पंचायत बाग डुमेहर के जालठ क्षेत्र में जालठ-I से जालठ-II तक संपर्क सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। रोहित ठाकुर 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे पुजारली नंबर 4 में पंचायत…
कांग्रेस राज में अपराधियों का राज, पुलिस पर भीड़ के हमले से कानून व्यवस्था ध्वस्त : भाजपा नशा माफिया और तस्करों के आगे सरकार बेबस : डीएस ठाकुर आपकी खबर, चंबा। 12 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक डी.एस. ठाकुर ने चंबा के चुराह क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना साबित करती है कि कांग्रेस शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ठाकुर ने कहा कि पुलिस की विशेष जांच टीम पर हमला, पत्थरबाजी कर तस्करों को छुड़ाना,…
जल शक्ति विभाग में ₹36.77 करोड़ का पाइप घोटाला उजागर! भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर जड़े गंभीर आरोप बोले- फर्जी ई-वे बिल, बिना ट्रांसशिपमेंट और नियमों की खुली धज्जियां उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में खुलासा आपकी खबर, शिमला। 12 जनवरी। हिमाचल कांग्रेस सरकार पर करोड़ों के घोटाले पर आरोप लगे हैं। यह आरोप भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी में पेश 22 पृष्ठों की रिपोर्ट ने विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़झाले और संभावित मिलीभगत को बेनकाब कर दिया है।…
मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा : निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 75 वर्षीय महिला की मौत, पांच घायल आपकी खबर, मंडी। 12 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पांगणा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी निहरी के तहत आने वाले चरखड़ी गांव के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में कुल पांच यात्री सवार थे। इनमें से दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई…
कांग्रेस की 10 गारंटियां निकलीं जुमला, हिमाचल की जनता आज भी ठगी हुई महसूस कर रही : श्रीकांत शर्मा ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ के जरिए कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों का घर-घर जवाब देगी भाजपा आपकी खबर, नालागढ़। 10 जनवरी। नालागढ़ विधानसभा के रामशहर मंडल एवं नालागढ़ शहर मंडल में आयोजित ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस…
शिमला के चलौंठी में टनल निर्माण से मचा हड़कंप, घरों में आई दरारें आधी रात को खाली कराए गए मकान, 15 परिवार कड़ाके की ठंड में बेघर आपकी खबर, शिमला। 10 जनवरी। राजधानी शिमला के चलौंठी क्षेत्र में टनल निर्माण कार्य के चलते आसपास के रिहायशी भवनों में दरारें आ गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन आधी रात को नजदीकी भवनों को खाली करवा दिया। इससे वहां पर स्थित एक होटल भी इसकी जद में आ गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से करीब 15 परिवारों को कड़ाके की ठंड में अपने घर छोड़ने पड़े। हाल…