Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    शिक्षा

    रामपुर : केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें छात्र : विक्रमादित्य  सिंह

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 13, 2025Updated:November 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    रामपुर : केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें छात्र : विक्रमादित्य  सिंह

    लोक निर्माण मंत्री ने रामपुर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित 

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    रामपुर बुशहर, 13 नवंबर। रामपुर क्षेत्र के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर में आज मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की और क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच, रामपुर, झाकड़ी, रामपुर (बालिका), रचौली, ज्यूरी, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल दत्तनगर, ज्यूरी पब्लिक स्कूल ज्यूरी तथा सर्वपल्ली बी.एड. कॉलेज नोगली के लगभग 300 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकारी और निजी दोनों प्रकार के शिक्षण संस्थान उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, इसलिए सभी को समान दृष्टि से देखा जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन के व्यावहारिक अनुभवों से भी सीखें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक योगदान देना होना चाहिए।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत एक सशक्त और लोकतांत्रिक देश है, जिसका श्रेय हमारे संविधान की दृढ़ता और नागरिकों की सजगता को जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करें और समाज के प्रति जिम्मेदार बनें।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, परंपरा और विरासत की रक्षा करना भी आवश्यक है, क्योंकि यही हमारी पहचान है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध है और यह हमारी साझा आस्था व संस्कारों का प्रतीक है, जिसे नई पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहिए।

    मंत्री ने कहा कि लवी मेला रामपुर क्षेत्र की पहचान और गौरव का प्रतीक है। यह मेला सदियों से व्यापार, संस्कृति और सौहार्द का केंद्र रहा है, जिसकी शुरुआत महाराजा केहरी सिंह के समय हुई थी।

    इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरिंदर सिंह, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, एडवोकेट डी.डी. कश्यप, राजेश गुप्ता, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यापक, छात्र एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #Rampur Bushahr #Vikrmaditya Singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित

    January 17, 2026

    आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन

    January 16, 2026

    युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण

    January 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.