Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    सोलन : पत्रकार सूचनाओं के विश्वसनीय स्त्रोतों की पहचान कर खबर को करें प्रकाशित : राहुल जैन

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    सोलन : पत्रकार सूचनाओं के विश्वसनीय स्त्रोतों की पहचान कर खबर को करें प्रकाशित : राहुल जैन
    आपकी खबर, ब्यूरो।

    सोलन, 16 नवंबर। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं से बचाव के लिए खबर को चलाने से पूर्व विभिन्न पक्षों से उसकी सत्यता को जांचने का प्रयास करें ताकि सटीक सूचना लोगों तक पहुंचे। अतिरिक्त उपायुक्त आज यहां राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
    ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा आज के लिए सुझाए गए विषय ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण, Safeguarding Press Credibility Amidst Rising Misinformation’ पर सारगर्भित चर्चा की गई।
    राहुल जैन ने कहा कि बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए पत्रकारों को सटीकता और सच्चाई पर ध्यान देना चाहिए, तथ्य-जांच और निष्पक्ष रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को केवल तथ्यों को प्रस्तुत करना चाहिए और गलत सूचना से बचना चाहिए।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि भ्रामक सूचना के प्रसार को रोकने के लिए, समाचार संगठनों को गहन तथ्य-जांच की प्रक्रिया अपनानी चाहिए। समाचार रिपोर्टिंग में अधिक पारदर्शिता लाना और अपने स्तोत्रों को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है।
    उन्होंने कहा कि आज के समय में भ्रामक सूचनाएं पूरे विश्व को प्रभावित करने वाली समस्या बन रही है। उन्होंने कहा कि जब तथ्य और कल्पना के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है, तो यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि क्या सच है और क्या झूठ। इसके निवारण के लिए लोगों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए नीतिगत कार्य करना आवश्यक है ताकि एक संतुलन बना रहे।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की आधारशिला है और उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना समय की आवश्यकता है।
    पत्रकार यशपाल कपूर ने कहा कि सूचना के आदान-प्रदान में विश्वसनीयता का महत्व बहुत अधिक है। लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए पत्रकार द्वारा दी जाने वाली सूचना में सच्चाई का होना आवश्यक है। वर्तमान में जल्दबाजी के कारण खबर की तथ्यतः धीरे-धीरे कम होती जा रही है, जिससे बचाव के लिए पत्रकार को अपनी जिम्मेदारी को समझना आवश्यक है।
    पत्रकार सुखदर्शन ठाकुर ने कहा कि यदि हम भ्रामक रहेंगे तो लोगों तक सूचना भी भ्रामक ही पहुंचेगी। उन्होंने पत्रकारों को अपने सूत्र मज़बूत करने और नम्बर वन आने की होड़ से बचने की सलाह दी।
    पत्रकार पुनीत वर्मा ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए ब्रेकिंग न्यूज़ की दौड़ में खरब की सत्यता की महत्वता को समझना जरूरी है। उन्होंने निष्पक्ष व तथ्यों पर आधारित रिर्पोटिंग के लिए नियम बनने आवश्यक है।
    पत्रकार र्कीति कौशल ने कहा कि समाज में चेतना लाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। सोशल मीडिया शक्ति भी है और कमज़ोरी भी, इसका सही इस्तेमाल लोगों के जीवन को बदलने में अहम है। उन्होंने पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भ्रामक प्रचार से बचने की सलाह दी।
    पत्रकार मोहन चौहान ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता करनी चाहिए। भ्रामक सूचना पर लगाम लगाने के लिए तथ्यों की गहन जांच करना ज़रूरी है।
    पत्रकार सौरभ शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में, सोशल मीडिया में अलग दिखने की दौड़ में भ्रामक सूचनाएं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सूचना की सत्यता जाने बिना लोगों को खबर परोसने से बचना आवश्यक है।

    पत्रकार तोमर ठाकुर ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं पर लगाम लगाने के लिए नम्बर वन बनने नीति और नकारात्मक खबर से टी.आर.पी. बटोरने की प्रथा को तोड़ना आवश्यक है।
    पत्रकार मनोज ठाकुर ने कहा कि समाचार की प्रमाणीकता सुनिश्चित करने के लिए विश्लेषण आवश्यक है, क्योंकि यह सूचना लोगों के लिए ज्ञान का केन्द्र भी होती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    January 15, 2026

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.