बजट में विकास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस। जानिए बजट की 10 बड़ी बातें 👇 विशेष | आपकी खबर केंद्र सरकार के बजट में विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे को लेकर कई अहम घोषणाएं की गई हैं। बजट की प्रमुख झलकियां इस प्रकार हैं— 🔹 देशभर में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर 🔹 बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये 🔹 शुगर और कैंसर की दवाइयां होंगी सस्ती 🔹 बड़े टेक्सटाइल पार्क स्थापित होंगे 🔹 शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ 🔹 20 नए जल मार्ग विकसित होंगे 🔹 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर…
Author: aapkikhabar
कार्डियोलॉजी विभाग को आईजीएमसी शिमला शिफ्ट करने की मांग : संजय सूद पूर्व प्रत्याशी बोले, गंभीर हृदय रोगियों को करना पड़ रहा भारी परेशानियों का सामना आपकी खबर, शिमला। 31 जनवरी। शिमला के चामियाना में संचालित कार्डियोलॉजी विभाग को पुनः आईजीएमसी में स्थानांतरित किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी संजय सूद ने सरकार और प्रशासन से जनहित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। संजय सूद ने कहा कि चामियाना स्थित कार्डियोलॉजी विभाग के कारण न केवल शिमला शहर…
केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी ‘बजट श्रवण एवं संवाद’ अभियान भाजपा मुख्यालय सहित 171 मंडलों में एक साथ होगा कार्यक्रम आपकी खबर, शिमला। 31 जनवरी। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं कार्यक्रम संयोजक रणधीर शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा दिनांक 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले देश के आम बजट के अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर “बजट श्रवण एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय सहित प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं प्रदेश के 171 मंडलों में एक साथ संपन्न होगा। प्रदेश मुख्यालय दीप कमल, शिमला में आयोजित…
सुक्खू सरकार का अनशन सिर्फ सियासी नौटंकी, जनहित से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं : जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश करने के लिए बोले, नया कानून पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में एक मील का पत्थर आपकी खबर, शिमला। 30 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में जारी बयान में कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विकसित भारत ग्रामीण आजीविका गारंटी (वी.बी. जी राम जी) के विरोध में सुक्खू सरकार द्वारा किया जा रहा अनशन केवल अपने आलाकमान को खुश…
चंडीगढ़ मेयर में भाजपा की शानदार जीत, सौरव जोशी निर्वाचित सीनियर डिप्टी मेयर बने जसमनप्रीत सिंह, डिप्टी मेयर पद पर सुमन देवी का कब्जा आपकी खबर, चंडीगढ़। 29 जनवरी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक और शानदार जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर परचम लहराया है। मेयर पद पर सौरव जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जसमनप्रीत सिंह तथा डिप्टी मेयर पद पर सुमन देवी की विजय ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और जनता के भरोसे को स्पष्ट रूप से साबित कर दिया है। इस जीत को भाजपा के लिए न केवल राजनीतिक सफलता, बल्कि जनविश्वास की सशक्त…
सोलन: शिवालिक बायमेटल फैक्ट्री में भीषण आग, बड़ा आर्थिक नुकसान होने का अनुमान समय रहते कामगारों को बाहर निकाला, जानी नुकसान नहीं आपकी खबर, सोलन। 29 जनवरी। सोलन के बाईपास क्षेत्र में स्थित शिवालिक बायमेटल फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में लगी आग से भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे फैक्ट्री के मुख्य गेट के समीप हुई। उस समय फैक्ट्री में करीब 150 से 175 कामगार ड्यूटी पर मौजूद थे। सभी कामगारों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी…
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, बड़े बेटे पार्थ देंगे मुखाग्नि अमित शाह सहित सीएम फडणवीस भी रहेंगे मौजूद आपकी खबर, मुंबई। 29 जनवरी। महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन शोक और संवेदना से भरा है। वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उनके बड़े बेटे पार्थ पवार मुखाग्नि देंगे। अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर रखा गया है, जहां सुबह से ही…
कुल्लू : निराश्रित बच्चों और बालिकाओं के सशक्तिकरण जरूरी : तोरुल रवीश बाल और महिला कल्याण योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा आपकी खबर, कुल्लू। 28 जनवरी । उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तथा बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा समितियों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल ने किया, जिनमें संबंधित विभागों के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की विस्तृत…
बिलासपुर : नम्होल के पास निजी बस खाई में गिरी, चार घायल घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी आपकी खबर, बिलासपुर। 29 जनवरी। जिला के नम्होल क्षेत्र के समीप बुधवार देर रात एक निजी बस सड़क से फिसलकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के समय बस में चालक, परिचालक…
पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट : जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री के ‘मुक्त व्यापार समझौते’ को बताया आर्थिक क्रांति पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘कोरी’ घोषणाओं और अंतर्विरोधों पर सुक्खू सरकार को घेरा आपकी खबर, शिमला। 27 जनवरी। ऐतिहासिक रिज मैदान पर गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में शिरकत की। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल की प्रगति और ‘विकसित…