स्काउटिंग-गाइडिंग का दायरा बढ़ेगा, अगले सत्र तक 2 लाख बच्चों को जोड़ने का लक्ष्य शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्काउटिंग-गाइडिंग विस्तार पर दिया जोर, जिला स्तर पर रोवर-रेंजर व्यवस्था होगी मजबूत बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने में स्काउटिंग अहम: रोहित ठाकुर आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 20 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (बीएसजीएचपी) की राज्य परिषद की बैठक आयोजित हुई। शिक्षा मंत्री बीएसजीएचपी के उपाध्यक्ष भी हैं। बैठक में संगठन की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रदेश में स्काउटिंग एवं गाइडिंग को मजबूत करने और…
Author: aapkikhabar
शिमला के गलोट गांव के अग्निवीर आयुष ठाकुर को मिला सेना अध्यक्ष प्रशंसा मैडल, वीरता पर हिमाचल को गर्व आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 18 अगस्त। शिमला ग्रामीण की गलोट पंचायत के गांव गलोट के युवा अग्निवीर आयुष ठाकुर उर्फ अंशु को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए सेना अध्यक्ष प्रशंसा मैडल से सम्मानित किया गया है। गुजरात में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। आयुष की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव गलोट सहित पूरे शिमला जिले और हिमाचल प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। गलोट गांव के ओम प्रकाश ठाकुर…
जुब्बल-कोटखाई में विकास कार्यों को रफ्तार, सेब सीजन से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश सेब परिवहन में न आए बाधा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश जुब्बल-कोटखाई में 550 करोड़ के विकास कार्य, 203.52 करोड़ से होगा छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारसैन सड़क का उन्नयन आपकी खबर, ब्यूरो। जुब्बल, 18 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न सड़क एवं अधोसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सेब सीजन के दृष्टिगत सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा करने के…
KBC के मंच पर कुंगश की बेटी श्रुति ठाकुर ने बढ़ाया हिमाचल का मान, हिमाचली वेशभूषा में दिखी पहाड़ी संस्कृति की झलक आपकी खबर, ब्यूरो। आनी, 18 अगस्त। कौन बनेगा करोड़पति के प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचकर कुंगश की बेटी श्रुति ठाकुर ने अपने परिवार, गांव कुंगश, आनी क्षेत्र और पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। देशभर में करोड़ों दर्शकों द्वारा देखे जाने वाले इस लोकप्रिय मंच पर श्रुति की उपस्थिति क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय बनी हुई है। KBC के मंच पर श्रुति ठाकुर ने हिमाचली वेशभूषा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर न केवल…
कनलोग वार्ड में खुली उचित मूल्य की दुकान, 50 साल पुरानी मांग हुई पूरी आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 17 अगस्त। राजधानी शिमला के कनलोग वार्ड के लोगों की करीब 50 वर्ष पुरानी मांग आखिरकार सोमवार को पूरी हो गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से वार्ड में उचित मूल्य की दुकान खोली गई है। दुकान का शुभारंभ वार्ड पार्षद आलोक पठानिया ने किया। उचित मूल्य की दुकान खुलने से वार्ड के करीब एक हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कनलोग वार्ड के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें सरकारी राशन लेने के लिए दूर के क्षेत्रों…
बिलासपुर में नव दंपति सम्मेलन, संस्कार और संवाद से सुदृढ़ परिवार का दिया संदेश 31 नव दम्पतियों ने लिया हिस्सा, भारतीय परिवार व्यवस्था और दाम्पत्य जीवन के विभिन्न पहलुओं पर हुआ संवाद आपकी खबर, ब्यूरो घुमारवीं, 17 अगस्त। कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि, जिला बिलासपुर के तत्वावधान में कामधेनु रेस्टोरेंट, घुमारवीं में नव दम्पति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिलासपुर जिले के 31 नव दम्पतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नव दम्पतियों को भारतीय परिवार व्यवस्था, संस्कार, आपसी संवाद, विश्वास और दाम्पत्य जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराते हुए सुदृढ़ परिवार की अवधारणा को बढ़ावा देना रहा। …
ठियोग क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह मेले हमारी संस्कृति को बढ़ाने में निभाते हैं अहम भूमिका : कुलदीप सिंह राठौर आपकी खबर, ब्यूरो ठियोग, 17 अगस्त। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दो दिवसीय ठियोग उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्थानीय विधायक कुलदीप राठौर ने मुख्यतिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ विशिष्ट अतिथि वाइस चेयरमैन हिमुडा यशवंत छाजटा को नगर परिषद चेयरमैन करुणा कंवर ने शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यतिथि…
एक साल बाद भी इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बरकरार, दहशत में लोग स्थायी सुरक्षा उपाय शुरू न होने से जान-माल पर खतरा मंडराया आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 17 अगस्त। कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में सितंबर 2025 में हुए दो भूस्खलनों को करीब एक साल बीतने के बावजूद स्थानीय लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अब भी कई बड़े पत्थर और मलबा खतरनाक स्थिति में लटके हुए हैं, जबकि स्थायी सुरक्षा उपाय शुरू नहीं होने से लोगों की जान-माल पर खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से…
प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का जिला परिषद अध्यक्ष ने किया स्वागत; मिठाई बांट जताई खुशी आपकी खबर, ब्यूरो। केलांग, 16 अगस्त। जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी एवं जिला परिषद सदस्यों ने नवगठित लाहौल-स्पीति प्रेस क्लब के अध्यक्ष शाम आजाद सहित क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर लाहौली परंपरा के अनुरूप नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को पारंपरिक टोपी व खतग पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई बांटकर नई कार्यकारिणी के गठन पर खुशी जताई गई। समारोह के दौरान प्रेस क्लब के मुख्य सलाहकार रतन कटोच एवं महासचिव को भी सम्मानित किया…
राष्ट्रभक्ति के उल्लास और देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ NJHPS, धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस आपकी खबर, ब्यूरो झाकड़ी, 15 अगस्त। देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने एनजेएचपीएस खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनकी धर्मपत्नी शिवाली कपूर ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा परियोजना क्षेत्र राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। केंद्रीय…