सरकाघाट जघन्य हत्याकांड पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर का हमला, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल महिला सुरक्षा पर घिरी सरकार, सरकाघाट घटना को लेकर भाजपा का तीखा प्रहार आपकी खबर, ब्यूरो। अर्की। मंडी जिले के सरकाघाट में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हत्या के जघन्य मामले को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इस घटना को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून…
Author: aapkikhabar
हरोली उत्सव: पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी एवं विशेष गतिविधियों रहीं आकर्षण केंद्र आपकी खबर, ब्यूरो। ऊना 14 अप्रैल। जिला ऊना के रोड़ा मैदान में आयोजित हरोली उत्सव के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का सफलतापूर्वक समापन हो गया इन कार्यक्रमों में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पशुपालकों व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उत्सव के काफी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी केंद्र का अवलोकन कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी केंद्र में आधुनिक डेयरी प्रतिरूप और कड़कनाथ प्रजाति के पक्षियों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा।…
अनाडेल में डॉ. आंबेडकर जयंती पर विशेष सेमिनार, समाज को दिशा देने वाले विचारों पर हुआ मंथन प्रो. चमन लाल बंगा मुख्य वक्ता, स्वामी तनमहिमानंद रहे विशिष्ट अतिथि, 200 से अधिक लोगों ने लिया भाग आपकी खबर, ब्यूरो। राजधानी शिमला के अनाडेल क्षेत्र में मंगलवार को सद्भावना फाउंडेशन द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर चमन लाल बंगा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. आंबेडकर के जीवन मूल्यों और…
कमला नेहरू अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क वृद्धि पर भाजपा का राजभवन मार्च, सौंपा ज्ञापन बोले, ₹20 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजना पर खतरा और जनता पर आर्थिक बोझ आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 13 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से लोक भवन, शिमला में मिला और प्रदेश सरकार के दो महत्वपूर्ण जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार द्वारा कमला नेहरू अस्पताल, शिमला की गायनी सेवाओं को आईजीएमसी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गंभीर खतरा…
मंडी : बागी और बांदल में जयराम ठाकुर का जनसंपर्क, लोगों की समस्याएं सुनीं आगामी चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का आह्वान आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 12 अप्रैल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी जिला के बागी और बांदल क्षेत्रों का दौरा कर आमजन से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कार्रवाई का आश्वासन दिया। अपने दौरे के दौरान जयराम ठाकुर ने क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर…
रिज मैदान में गूंजे कदमताल, हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियां तेज शिमला के रिज पर पुलिस बल की रिहर्सल, जिला स्तरीय समारोह की तैयारी अंतिम चरण में आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 12 अप्रैल। हिमाचल दिवस समारोह को लेकर राजधानी शिमला में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को पुलिस बल ने रिहर्सल की। इस दौरान पुलिस के जवानों ने मार्चपास्ट और परेड की बारीकियों का अभ्यास किया, ताकि समारोह के दिन सब कुछ सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और…
मंडी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स का अधिवेशन, समस्याओं और मांगों को लेकर उठी आवाज मंडी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स का अधिवेशन, शोषण के खिलाफ उठी आवाज और रखी गईं 5 बड़ी मांगें आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 12 अप्रैल। मंडी में हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन द्वारा 12 अप्रैल 2026 को जिला इकाई का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान दवा प्रतिनिधियों (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स) की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर ठोस रणनीति बनाई गई। अधिवेशन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के…
हर दिन बदलता चुनावी रोस्टर, पंचायती राज चुनावों में धांधली का बड़ा खेल : बिंदल टैक्स, महंगाई और कुशासन से त्रस्त जनता, सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस के खिलाफ उबाल आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 11 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं के बयानों को हास्यास्पद और जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि प्रदेश में पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर जो स्थिति बनी है, वह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर तीन दिनों में तीन…
नाथपा झाकडी के विद्युतगृह में बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन आपकी खबर, ब्यूरो। झाकड़ी, 10 अप्रैल। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में शुक्रवार को बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न आपदा स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण और समन्वय को मजबूत करना था। मॉक ड्रिल के दौरान भूस्खलन, भूकंप और अग्नि जैसी आपातकालीन परिस्थितियों के अलग-अलग परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। इस दौरान सुरक्षा विभाग, स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ तथा चिकित्सा टीमों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभ्यास के माध्यम से बचाव कार्य, त्वरित प्रतिक्रिया, संचार व्यवस्था और…
शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 10 अप्रैल। शिमला स्थित दीपकमल चक्कर भाजपा कार्यालय में आज सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दोनों मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर और शिवानी ठाकुर ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, इतिहास और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने…