Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेंशनरों की राज्यपाल से गुहार: बकाया भुगतान, वित्तीय संकट और संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग
    • नाथपा बांध से 25 फरवरी को छोड़ा जाएगा पानी, सतलुज किनारे न जाएं लोग – प्रशासन की चेतावनी
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित
    • विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने किया ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ का शुभारंभ, विभागीय तालमेल से बदलेगा छोहारा का भविष्य
    • हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026: नैतिकता से ही जीतेंगे चुनाव, मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान
    • हिमाचल पंचायत चुनाव 2026: 2011 जनगणना के आधार पर बनेगा नया आरक्षण रोस्टर, मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बड़ा बयान
    • देशी बीजों और प्राकृतिक खेती के लिए मंडी के सोम कृष्ण सम्मानित
    • शिमला नगर निगम बजट से पहले विपक्ष का हंगामा, वॉकआउट कर किया विरोध
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    शिक्षा

    ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित

    छात्रों को बताया CPR देकर कैसे बचाए व्यक्ति की जान
    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 24, 2026Updated:February 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित

    छात्रों को बताया CPR देकर कैसे बचाए व्यक्ति की जान

    आपकी खबर, शिमला।

    24 फरवरी। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में विद्यालय परिसर को अधिक सुरक्षित और आपात स्थितियों के प्रति तैयार बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को जीवनरक्षक कौशलों से सशक्त करना तथा उन्हें आपात परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना रहा।

    प्रशिक्षण सत्र का संचालन हेड ऑफ प्रोग्राम्स अनुराधा के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि प्रियंका और श्वेता ने विस्तृत जानकारी के साथ व्यावहारिक अभ्यास करवाए। कार्यशाला में केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित डेमोंस्ट्रेशन और सिमुलेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान बेहोशी की स्थिति में त्वरित प्राथमिक सहायता, सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की आवश्यकता को पहचानना, सीपीआर की चरणबद्ध प्रक्रिया का अभ्यास, फ्रैक्चर की स्थिति में सुरक्षित प्राथमिक उपचार, बाहरी रक्तस्राव को नियंत्रित करने की तकनीकें, शरीर में धंसी वस्तुओं को सुरक्षित तरीके से संभालना, अंग विच्छेदन जैसी गंभीर स्थितियों में प्राथमिक प्रतिक्रिया, नकसीर (नोजब्लीड) का सही प्रबंधन, आंतरिक चोटों के संकेतों की पहचान, गला रुकने (चोकिंग) की स्थिति में प्रभावी सहायता कैसे कर सकते हैं, इसकी जानकारी दी।

    कार्यशाला के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सभी अभ्यासों में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे उन्हें प्राथमिक उपचार की प्रक्रियाओं को समझने और अपनाने का आत्मविश्वास मिला।

    इस अवसर पर सुश्री अनुराधा ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की पहल पहली बार की गई है और सुरक्षित तथा जागरूक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) भी किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देना विद्यालय की सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य रूबेन जॉन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन कौशल और जिम्मेदारी का भाव देना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को आपात स्थितियों में सजग और सक्षम बनाते हैं।

    विद्यालय प्रबंधन ने पुनः दोहराया कि ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज समग्र शिक्षा के सिद्धांत पर विश्वास करता है, जहां व्यवहारिक ज्ञान, सुरक्षा जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया जाता है।

    Auckland House School Boys Shimla Auckland School News Basic Life Support Training BLS Training Shimla CPR Awareness India CPR Training Students Emergency Response Training First Aid Awareness Program First Aid Workshop School Health Education School Himachal School News Life Saving Training Practical Training Students School Safety Program School Training Event School Workshop Shimla Shimla Education News Shimla School News Student Health Awareness Student Safety Skills
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत

    February 1, 2026

    युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी : रोहित ठाकुर

    January 19, 2026

    मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित

    January 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • पेंशनरों की राज्यपाल से गुहार: बकाया भुगतान, वित्तीय संकट और संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग
    • नाथपा बांध से 25 फरवरी को छोड़ा जाएगा पानी, सतलुज किनारे न जाएं लोग – प्रशासन की चेतावनी
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आयोजित
    • विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने किया ‘सम्पूर्णता अभियान 2.0’ का शुभारंभ, विभागीय तालमेल से बदलेगा छोहारा का भविष्य
    • हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026: नैतिकता से ही जीतेंगे चुनाव, मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.