बाला राम ठाकुर अध्यक्ष व संतोष कुमार ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
आपकी खबर, ब्यूरो।
शिमला, 25 जुलाई। हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर एसोसिएशन की जिला शिमला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसको लेकर शनिवार को पशुपालन विभाग, हिमाचल प्रदेश के कॉन्फ्रेंस हॉल, घनाहट्टी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक का संचालन एवं मार्गदर्शन हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर एसोसिएशन के महासचिव लवकेश कुमार, सचिव अशोक कुमार, आयोजक सचिव होशियार सिंह तथा जिला हमीरपुर के उपाध्यक्ष सुशील कुमार की उपस्थिति में हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से बाला राम ठाकुर को जिला अध्यक्ष, संतोष कुमार ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष चंद को उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता, राम लाल शर्मा को महासचिव, मनोज कुमार शर्मा को सचिव, महेशेन्द्र सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष, तुलसीदास शर्मा को सहायक कोषाध्यक्ष, पदम देव एवं भूपेंद्र कुमार शर्मा को प्रेस सचिव, हिमंत ठाकुर को वरिष्ठ कानूनी सलाहकार, भोम प्रकाश को कानूनी सलाहकार, राजपाल एवं इंद्र कुमार को सलाहकार, राजकुमार को मुख्य संगठक सचिव तथा प्रेम प्रकाश साजटा को संगठक सचिव चुना गया।
इसके अतिरिक्त लाल सिंह चंदेल, किशोर कुमार, योगराज ठाकुर, प्रेम डोगरा, सुशील शास्त्री, हरिकृष्ण धानटा, प्रेम सिंह, दुष्यंत, बाबूराम, सहीराम, कमलानंद, हरिदास, शक्तिधर, दिलाराम तथा बिशन दत्त ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर एसोसिएशन के राज्य पदाधिकारियों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं जिला शिमला इकाई की ओर से भी राज्य पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो पुलिस पेंशनर किसी अपरिहार्य कारणवश इस बैठक में शामिल नहीं हो सके, उन्हें आगामी बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही संगठन को और अधिक व्यापक एवं मजबूत बनाने तथा शेष महत्वपूर्ण पदों पर वरिष्ठ, अनुभवी एवं योग्य पुलिस पेंशनरों का सर्वसम्मति से चुनाव कराया जाएगा।
