
शिमला शहरी कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
आपकी खबर, ब्यूरो।
शिमला, 28 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी की ओर से सोमवार को चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने शिमला शहरी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और चुनावी नियमों की अनदेखी की जा रही है, जिससे निष्पक्ष चुनाव के मूल सिद्धांतों को ठेस पहुंच रही है।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे व उनके खिलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा दायर किये जाने की मांग की। इस अवसर पर पार्षद विनोद भाटिया, उर्मिला , विशाखा मोदी महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल, जिला संगठन महासचिव दीपक सुन्द्रियाल, उपाध्यक्ष कुश पाल सिंह, सत्या वर्मा, जय प्रकाश, नरेश गांधी, उमा वर्मा, महासचिव मुकेश भाटिया, विनोद कुमार, सचिव महिन्द्रजीत बबलू, पुनीत कुमार, संतोष शर्मा, उमा रमा सूद, संदीप बून, रंजीत कर्नल, पंकज मौजूद रहे।
