Sunday, May 19, 2024

कांग्रेस बताए इतने सालों तक किसानों की जेब में कितने पैसे आए : राकेश बबली

 

  • किसान मोर्चा मिशन रिपीट में निभाएगा मुख्य भूमिका : संजीव देष्टा

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश के 7779 बूथों पर 1 बूथ 15 किसान प्रहरी बनाने का लक्ष्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। पार्टी का कार्यकर्ता हर बूथ पर लोगों के बीच केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी। हम उस रिवाज को तोड़ेंगे कि हिमाचल प्रदेश में सरकार रिपीट नहीं होती। चार राज्यों में पार्टी को मिली शानदार जीत से कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं।

यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश बबली और प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा ने कही। मौका था भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की बैठक का।

बबली ने कहा कि आज तक के इतिहास में पहली बार किसानों की जेब में सीधे पैसा आया है। कांग्रेस पार्टी बताए कि इतने सालों राज करने के बाद किसानों को सीधा पैसा क्यों नहीं दे पाए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज किसानों को उनका पाई पाई पैसा मिल रहा है। उन्हें इसके लिए दर दर नहीं भटकना पड़ता।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव देष्टा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी। साथ ही मिशन रिपीट के लिए लोगों से जन संवाद भी करेंगे।

बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, मोर्चा और प्रकोष्ठ के प्रभारी तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजना भी बनाई गई।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts