Wednesday, May 1, 2024

उपलब्धि : पांगी की डॉ. मनीषा बनेगी चंबा की पहली महिला न्यूरोसर्जन

  • उपलब्धि : पांगी की डॉ. मनीषा बनेगी चंबा की पहली महिला न्यूरोसर्जन

आपकी खबर, चंबा। 12 फरवरी

जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के ग्राम पंचायत करयूनी के सेरी गांव के रहने वाले रूप सिंह के घर में जन्मी डॉक्टर मनीषा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की हुई है।

 

पांगी घाटी के लिए गर्व की बात है कि डॉक्टर मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में हुआ है। अब वह मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में 3 साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बड़े स्वास्थ्य संस्थान में अपनी सेवाएं देगी। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता वह गुरुजनों को दिया हुआ है।

 

इसके अलावा भरमौर- पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने डॉ. मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में होने पर बधाई दी है। जिला चंबा के लिए गर्व की बात है कि जिले की पहली महिला डॉ. मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन के लिए हुआ है।

 

बता दें कि डॉ. मनीषा इससे पहले मेडिकल कॉलेज चंबा में सीनियर रेजिडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता वह परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है। डॉ. मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में होने पर मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने बधाई दी हुई है। इसके अलावा घाटी के लोगों ने भी डॉक्टर मनीषा को बधाई दी हुई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts