Saturday, April 27, 2024

सरेआम मर्डर होना कांग्रेस सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह : तिलक राज

  • सरेआम मर्डर होना कांग्रेस सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह : तिलक राज

आपकी खबर, शिमला। 27 फरवरी

हिमाचल प्रदेश में काग्रेस सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर बीती रात हुए निर्मम हत्याकांड इस बात को जाहिर कर रहा है कि अपराधियों के हौंसले इस सरकार के कार्यकाल में कितने बुलंद हो चुके है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कहां खड़ी है कि देवभूमि में आज सरेआम मर्डर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में भी हत्याएं, नशे के व्यापार के मामले आए दिन सामने आते हैं।

उन्होंने जारी प्रैस बयान में कहा कि प्रदेश के लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाने में सरकार पूरी तरफ विफल हो रही है। कांग्रेस के विधायक को ही जान से मारने की धमकी मिल रही है, लेकिन अभी तक पुलिस आरेापी को ही पकड़ नहीं पाई है तो आम लोगों को प्रदेश सरकार से क्या ही उम्मीद रखें।

तिलक राज शर्मा ने कहा कि पिछले 14 महीनों में जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है तब से प्रदेश में 73 से अधिक मर्डर, 300 से अधिक दुष्कर्म की वारदातें हो चुकी है। यहीं नहीं छेड़छाड़ की घटनाएं 450 से अधिक है। प्रदेश सरकार सिर्फ रैलियों, कार्यक्रमों में सरकार की आर्थिकी स्थिति का रोना रोकर जनता को गुमराह करने में लगी हुई है।
मुख्यमंत्री प्रदेश के दौरे करने में व्यस्त हैं उनको अभी तक जेओए के अभ्यार्थियों के धरने में जाने की हिम्मत नहीं हो रही है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के अपने ही विधायक सरेआम बैठकों में बोल रहे है कि हमारे में बोलने से सरकार में काम नहीं हो रहे हैं।
तिलकराज ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश में बिगड़ती लाचार कानून व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक करे। हिमाचल प्रदेश एक शांत प्रदेश है इसमें सरेआम मर्डर होना बहुत बड़ी बात है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts