उपायुक्त ने केलांग में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपकी खबर, ब्यूरो।
केलांग, 3 नवंबर। लाहौल-स्पीति की उपायुक्त निवेदिता नेगी ने मंगलवार को केलांग में पंचायती राज विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिला के विभिन्न विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में एसडीएम उदयपुर और बीडीओ काजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअली) के माध्यम से हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न पंचायतों की कार्यप्रणाली और वहां स्टाफ की स्थिति की पूरी जानकारी ली। ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित और पुराने कार्यों के लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के तहत व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों के निर्माण, तथा कम्पोस्ट पिट व कम्युनिटी सोक पिट के निर्माण के लिए ग्रामीणों को अधिक से अधिक प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में एस्पायरिंग विलेज अवधारणा और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के सुचारू संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रोड्यूसर ग्रुप, वीआरएफ और श्एलडरली एसएचजीश् (बुजुर्ग स्वयं सहायता समूहों) के कार्यों की समीक्षा की गई।
उन्होंने 15वें वित्त आयोग, पीएमकेएसवाई , एमपी लैड्स, बीएमजेएस और विकास जनसहयोग जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध अनस्पेंट (अव्ययित) धन को विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च करने में तेजी लाई जाए, ताकि धन का सदुपयोग हो सके और जिले का विकास तेजी से आगे बढ़ सके।
इस बैठक में एसडीएम कुनिका एकर्स, परियोजना अधिकारी डआरडीए व बीडीओ मनीष राय, जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार, सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
