अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 में राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने किया एसजेवीएन प्रदर्शनी मंडप का उद्घाटन
परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने किया राज्यपाल का स्वागत
आपकी खबर, ब्यूरो।
झाकड़ी, 11 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता के साथ मेला प्रदर्शनी में एसजेवीएन के मंडप का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा उन्हें एसजेवीएन की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन क्षमता एवं जलविद्युत उत्पादन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल ने एसजेवीएन की उपलब्धियों, विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में योगदान तथा ऊर्जा क्षेत्र में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर शिमला जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित एसजेवीएन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
