Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    • रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही है : अनुराग सिंह ठाकुर
    • किसान विरोधी है केंद्रीय बजट, प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध : कुलदीप तंवर
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    राजनीति

    नाहन : 15 दिनों में सड़कें ठीक न हुईं तो जनता उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगी : बिंदल

    aapkikhabarBy aapkikhabarOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    • नाहन क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा को लेकर भाजपा ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

    आपकी खबर ब्यूरो।

    नाहन, 29 अक्तूबर। भारतीय जनता पार्टी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा के विरोध में औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद में एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और सड़कों की खराब हालत पर अपना विरोध जताया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने किया। इस प्रदर्शन में विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय लोग, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि सड़कों को पहाड़ों की भाग्य रेखायें कहा जाता है, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के निकम्मेपन के कारण इन भाग्य रेखाओं की हालत अत्यंत खस्ता है। ऐसा लगता है कि हिमाचल की भाग्य रेखाओं का स्थान गड्ढों ने ले लिया है।

    डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत अत्यंत खस्ता है, हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है जबकि सरकार और स्थानीय विधायक चुप बैठे हुए हैं। उच्च मार्ग सहित ग्रामीण सड़कों की हालत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर नाहन क्षेत्र की सड़कों की हालत नहीं सुधारी गई तो जनता को उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

    डा. बिन्दल ने कहा कि चिंताजनक है कि आज नाहन विधानसभा क्षेत्र एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां पिछले एक साल से सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं और गड्ढों में मिटटी डालकर खाना पूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों में पड़े गड्ढों में मिट्टी डलने के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। बरसात के दिनों में गड्ढों की यह मिटटी दलदल और कीचड़ बन जाती थी और अब बरसात के बाद चारों ओर धूल ही धूल हो रही है।

    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सड़कों के किनारे रहने वालों लोगों की जिंदगी बरबाद हो गई है और नियमित रूप से वाहन में सफर करने वाले लोगों की हालत भी खस्ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की निकम्मी सरकार और सरकार के प्रतिनिधि जनता की समस्या के प्रति आंखे मूंदे बैठे हैं। उन्होंने सवाल किया है कि क्या यहां से नियमित गुजरने वाले कांग्रेस नेताओं को यहां सड़कों में पड़े गड्ढे दिखाई नहीं देते। उनकी चुप्पी का मतलब साफ है, उन्हें आम जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है।

    भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि के अलावा यशपाल शर्मा, सुलेमान, इस्लाम, राजीव चौधरी, संदीपक तोमर, कमल शर्मा, रतन चौधरी, रामचंद्र, डा. मित्तल, रमन भारद्वाज, नितिन गोयल, अंकुर राणा, पुष्पा रानी, हंसराज आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    #bjphp #BjpNews #HimachalPradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

    February 4, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा

    February 4, 2026

    केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा

    February 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.