Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    • रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही है : अनुराग सिंह ठाकुर
    • किसान विरोधी है केंद्रीय बजट, प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध : कुलदीप तंवर
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    शिक्षा

    गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : जगत सिंह नेगी

    aapkikhabarBy aapkikhabarOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    • राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा के भवन का किया लोकार्पण

    आपकी खबर ब्यूरो।

    रिकांगपिओ, 29 अक्तूबर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज अपने किन्नौर जिला प्रवास के प्रथम दिन निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत चौरा में 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरा (कठौर) के अतिरिक्त भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

     

    इस अवसर पर मंत्री ने घोषणा की कि विद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र से अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा प्रारंभ की जाएगी, जिससे स्थानीय बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त करने के और अधिक अवसर मिलेंगे।

     

    श्री नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षकों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, ताकि राज्य के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सके — विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में।

     

    उन्होंने यह भी बताया कि चौरा गेट, जो पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था, का पुनर्निर्माण नए ढंग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    मंत्री ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपनी आर्थिकी में सुधार के लिए जापानी फल एवं सेब के पौधों का रोपण करें, जिससे क्षेत्र में कृषि एवं बागवानी गतिविधियों को नया आयाम मिल सके।

     

    राजस्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रही है और वर्तमान सरकार भी आम जनता की हितैषी सरकार के रूप में उनके अधिकारों की रक्षा कर रही है।

     

    इस अवसर पर एसडीएम भावनगर नारायण सिंह चौहान, डीएसपी भावनगर राजकुमार, किनफैड निदेशक जगदीश नेगी, ग्राम पंचायत प्रधान विजय कुमार, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा अरुण गौतम, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप डोगरा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

    #KinnaurNews #JagatSinghNegi #किन्नौर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत

    February 1, 2026

    युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी : रोहित ठाकुर

    January 19, 2026

    मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित

    January 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    • नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.